फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Isonda Gram Panchayat officer suspended

Hathras News: ग्राम सचिवालय ने की लापरवाही, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Wed, 24 Jan 2024 04:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 04:53 AM IST
सार

हाथरस की डीपीआरओ ने इसौंदा के ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया है। डीपीआरओ ने यहीं पर निरीक्षण किया था। वहां पर कमी पाई गई थी। यहां के ग्राम प्रधान के पक्ष में एक अनजाने का केंद्रीय मंंत्री के नाम से फोन आया, जिसमें डीपीआरओ को धमकी दी गई।

विज्ञापन
Isonda Gram Panchayat officer suspended
निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाथरस की  ग्राम पंचायत इसौंदा में पंचायत भवन निर्मित होने के बावजूद भी नियम विरुद्ध तरीके से ग्राम सचिवालय का संचालिन प्रधान पति के भाई के घर होने सहित विभिन्न आरोपों के मामले में डीपीआरओ सुबोध जोशी ने ग्राम पंचायत अधिकारी अनुरुद्ध कुमार को निलंबित कर दिया है। उक्त ग्राम पंचायत के निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल के नाम से डीपीआरओ से अभद्रता व धमकी का मामला सुर्खियों में रहा था। 

विज्ञापन


डीपीआरओ सुबोध जोशी ने कहा है कि निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में पंचायत भवन निर्मित होने के उपरान्त भी नियम विरूद्ध तरीके से प्रधान की मिलीभगत से ग्राम सचिवालय का संचालन प्रधान पति के भाई के घर से किया जा रहा था।  ग्राम पंचायत के अभिलेख परीक्षण हेतु प्रस्तुत नहीं किए गए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए 23 जुलाई को  उपलब्ध कराई गई धनराशि के सापेक्ष निरीक्षण दिनांक तक वित्तीय प्रगति शून्य पाई गई। 
विज्ञापन


ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन आरआरसी सेन्टर में पीला ईट, चिनाई के लिए डस्ट एवं निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया जा रहा था। सामुदायिक शौचालय निर्धारित समयावधि में न खोले जाने, सामुदायिक शौचालय क्रियाशील न होने के उपरान्त भी केअर टेकर को48 हजार का भुगतान किया गया। पंचायत सचिवालय की जगह अन्य स्थल से केंद्रीय वित्त आयोग की धनराशि 3.68 लाख व राज्य वित्त आयोग के तहत धनराशि 7.31 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। इन आरोपों के चलते निलंबन की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed