{"_id":"6b00a134a7273e20ff0b3c2f","slug":"four-illegal-clinics-sealed-three-served-notices-hathras-news-c-56-1-hts1004-157403-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चार अवैध क्लीनिक किए सील, तीन को थमाए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चार अवैध क्लीनिक किए सील, तीन को थमाए नोटिस
Sat, 21 Nov 2026 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
दयानतपुर स्थित क्लीनिक सील करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्रोत : विभाग
- फोटो : Department
हाथरस। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को सिकंदराराऊ, सहपऊ, महौ और हाथरस जंक्शन क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापे मारे। इस दौरान चार क्लीनिकों को मौके पर ही सील कर दिया गया, जबकि तीन अस्पतालों व पैथोलॉजी केंद्रों को नोटिस जारी किया गया है।
एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार के नेतृत्व में टीम ने सिकंदराराऊ क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। इस दौरान गांव पचों में अवैध रूप से संचालित जितेंद्र क्लीनिक और गांव वाजिदपुर में लियाकत अली क्लीनिक को मानकों के विपरीत पाए जाने पर सील कर दिया गया।
इसके अलावा क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे फौजी डेंटल क्लीनिक और खान डेंटल क्लीनिक को भी सील करते हुए संचालकों को नोटिस थमाया गया है। दयानतपुर स्थित बजरंग हॉस्पिटल और दीक्षित पैथोलॉजी में अनियमितताएं मिलने पर उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
उधर, डिप्टी सीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने सहपऊ क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान खामियां मिलने पर प्रमोद सिसोदिया सहपऊ के हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया गया।
टीम जब महौ ब्लॉक पहुंची तो वहां धर्मेंद्र का क्लीनिक बंद मिला। इसी तरह हाथरस जंक्शन स्थित ओम पैथोलॉजी क्लीनिक पर भी ताला लटका मिला। टीम की भनक लगते ही कई झोलाछाप अपने क्लीनिक व लैब बंद कर मौके से भाग गए।