{"_id":"6b00a15d0aee22e22a00849a","slug":"a-letter-written-in-blood-has-borne-fruit-construction-begins-on-a-road-that-had-been-abandoned-for-10-years-hathras-news-c-56-1-hts1003-157391-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रंग लाया खून से लिखा पत्र, 10 साल से लावारिस पड़ी सड़क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रंग लाया खून से लिखा पत्र, 10 साल से लावारिस पड़ी सड़क का निर्माण शुरू
Sat, 21 Nov 2026 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
गांव नगला उम्मेद में बनाई जाती सड़क। संवाद
- फोटो : Samvad
हाथरस। आखिरकार ग्रामीणों का लंबा संघर्ष और युवाओं का खून से लिखा पत्र रंग ले आया है। पिछले करीब 10 वर्षों से विभागीय पेंच और अनदेखी के चलते लावारिस पड़ी गांव नगला उम्मेद की जर्जर सड़क के नवनिर्माण का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया।
जिला पंचायत की ओर से करीब 30 लाख रुपये की लागत से इस 500 मीटर लंबे संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव को जोड़ने वाली इस सड़क के बनने से नगला उम्मेद और रुहेरी सहित आसपास के हजारों ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से नगला उम्मेद को जोड़ने वाला यह रास्ता पिछले एक दशक से बेहद बदहाल स्थिति में था। पूरी सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी और गिट्टियां उखड़ने से राहगीरों का पैदल चलना तक दूभर था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पिछले तीन वर्षों में तहसील दिवस से लेकर आईजीआरएस पोर्टल तक कई बार शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन हर बार यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता था कि यह सड़क किसी विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है। लगातार हो रही इस अनदेखी से आहत होकर इसी साल 22 फरवरी को गांव के युवक छोटू चौधरी और अन्य युवाओं ने विरोध स्वरूप सांसद अनूप वाल्मीकि के नाम अपने खून से पत्र लिखकर सड़क निर्माण की गुहार लगाई थी।
ग्रामीणों की इस पीड़ा को संवाद न्यूज एजेंसी ने प्रमुखता से उठाया था। उस समय लोनिवि ने मानक से छोटी सड़क होने का हवाला देकर हाथ खड़े कर दिए थे, जबकि जिला पंचायत के अधिकारियों ने इसे लावारिस सड़क मानते हुए अगले वित्तीय वर्ष में प्रस्ताव भेजने की बात कही थी।