फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   instructions for Suspending Wheat Purchase Center Incharge

गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश

Tue, 01 May 2018 11:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Tue, 01 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
instructions for Suspending Wheat Purchase Center Incharge
गेहूं क्रय केंद्र पर रजिस्टर देखते प्रभारी मंत्री - फोटो : Amar Ujala
जनपद के प्रभारी एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जल संपूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जंतु उद्यान, उद्यान एवं सहकारिता उपेंद्र तिवारी ने मंगलवार को मंडी समिति हाथरस में गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा मंडी मेे लगाए गए गेहूं क्रय केंद्र का भी निरीक्षण किया। उठान के लिए भरे बोरों को इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर रखकर जांच की। सभी बोरों में 200-300 ग्राम गेहूं अधिक होने पर नाराजगी जाहिर की। गेहूं क्रय केंद्र के रजिस्टर से किसानों से गेहूं बेचने में आने वाली असुविधा के बारे में शिकायत मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंडी में को-ऑपरेटिव के द्वारा लगाए गए गेहूं क्रय केंद्रों पर उठान के लिए रखे बोरों को इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर रखकर जांच की। क्रय केंद्रों पर जिन किसानों ने गेहूं बेचा था। ऐसे तीन किसानों संतोष कुमार यादव, भूदेव प्रसाद और अन्य किसानों से फोन करके क्रय केंद्र की व्यवस्थाओं तथा बेचे गए गेहूं के धनराशि पहुंचने के बारे में जानकारी ली। किसानों से मिले जवाब के बाद संतुष्टि व्यक्त की। कुछ किसानों द्वारा गेहूं विक्रय की धनराशि का भुगतान नहीं होने की जानकारी देने पर केंद्र प्रभारी ने बताया कि चेक बुक बना ली गई। शीघ्र ही भुगतान कर दिया जाएगा। इस अवसर पर सीडीओ एसके सिंह, पीडी चंद्रशेखर शुक्ला, डीएसओ सुरेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा रामवीर सिंह परमार, नगर पालिका अध्यक्ष हाथरस आशीष शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी सासनी पर मंत्री का छापा, व्यवस्थाएं जांची

जनपद के प्रभारी एवं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जल संपूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जंतु उद्यान, उद्यान एवं सहकारिता उपेंद्र तिवारी ने मंगलवार की सुबह सासनी के सामुदायिक केंद्र पर छापा मारा। मंत्री ने गांव जगीपुर में राशन डीलर की जांच की। मंडी समिति हाथरस में गेहूं क्रय केंद्र का भी मुआयना किया।

सीएचसी सासनी में मंत्री ने उपस्थिति रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर और मरीजों के नाम दर्ज होने वाले रजिस्टर का भी निरीक्षण किया। मंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी से सीएचसी सासनी में डॉक्टरों की संख्या, रात में ड्यूटी तथा आपातकालीन ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्टाक रजिस्टर में दवाओं के आने और मरीजों को वितरित करने की जांच सही पाने जाने पर संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी सीएचसी पर कुत्ते और सांप के काटने के इंजेक्शन के उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएचसी सासनी के विभिन्न वार्डों में जाकर व्यवस्था को देखा। उन्होंने मरीजों से भी व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने एक्सरे कक्ष, डॉट्स सेंटर का भी निरीक्षण किया। आम लोगों के पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


रोड़ रुपये दिलाने की घोषणा की। भाजपा के अवध प्रांत के संगठन मंत्री बृज बहादुर ने कहा कि लुटसान मेरी जन्म भूमि एवं कर्म स्थली है। मैने वादा किया था कि भाजपा कि सरकार आने पर गांव का नाम रोशन कर दूंगा। रात करीब एक बजे प्रभारी मंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, सांसद राजेश दिवाकर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, एसपी घुले सुशील, सीडीओ एसके सिंह, पीडी चंद्रशेखर शुक्ला के साथ दलित समाज के संतोष कुमार के घर पर सामूहिक भोज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed