{"_id":"63f3808957a602f62f0c1a46","slug":"if-paymen-not-made-till-february-28-then-salary-of-panchayat-secretary-and-ado-panchayat-stop-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 28 फरवरी तक भुगतान नहीं, तो रूकेगा पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 28 फरवरी तक भुगतान नहीं, तो रूकेगा पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत का वेतन
Mon, 20 Feb 2023 07:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 20 Feb 2023 07:45 PM IST
सार
ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों और सामुदायिक शौचालयों का रखरखाव करने वाले कर्मियों के भुगतान 28 फरवरी तक नहीं होने पर पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन
वेतन काटना प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस की ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों और सामुदायिक शौचालयों का रखरखाव करने वाले कर्मियों के भुगतान को लेकर डीपीआरओ सुबोध जोशी ने निर्देश जारी किए हैं। डीपीआरओ ने कहा कि 28 फरवरी तक इनका भुगतान नहीं होने पर पंचायत सचिव व एडीओ पंचायत का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन
डीपीआरओ सुबोध जोशी ने कहा कि अपर मुख्य सचिव, पंचायतीराज विभाग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायक व सामुदायिक शौचालय के स्वयं सहायता समूह, केयर टेकर का शत्-प्रतिशत मानदेय भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
यदि किसी भी ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक व सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर का मानदेय भुगतान एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली बैठकों में प्रतिभाग करने वाले ग्राम पंचायत सदस्यों के बैठक भत्ता का भुगतान 28 फरवरी तक नहीं किया जाता है, तो संबंधित सचिव, एडीओ पंचायत का माह फरवरी का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन