फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   After YouTuber daughter and mother, father also dies; commotion and scuffle at the hospital.

Hathras News: यू ट्यूबर बेटी व मां के बाद पिता की भी मौत, अस्पताल में हंगामा व मारपीट

Sat, 19 Sep 2026 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 19 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
After YouTuber daughter and mother, father also dies; commotion and scuffle at the hospital.
शव पहुंचने पर महौ में विलाप करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Samvad
मध्य प्रदेश के आगर मालवा में हादसे का शिकार हुए परिवार में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बेटी व उनकी मां की मौत के 23 दिन बाद अब पिता की भी जान चली गई। महौ निवासी श्यामबाबू लाल ने शुक्रवार को अलीगढ़ के अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों व अस्पताल स्टाफ में मारपीट हो गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 25 अगस्त को उज्जैन जाते समय हुए हादसे में श्याम बाबू की इंस्टाग्राम फेम बेटी छवि व पत्नी सारिका की मौत हो गई थी। हादसे में श्यामबाबू लाल (49) के फेफड़े फट गए थे। सिर व हाथ-पैरों में गंभीर चोट थी। बेटे किशन वार्ष्णेय ने बताया कि 25 अगस्त से उनका उज्जैन में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उनके फूड पाइप डला हुआ था। हालत स्थिर होने पर वे उन्हें सोमवार को अलीगढ़ ले आए थे। वहां उन्हें नौरंगाबाद स्थित अशोक मेमोरियल सुख सागर अस्पताल में भर्ती कराया था। किशन के अनुसार शुक्रवार को उनके हाथ का ऑपरेशन होना था। सभी जांच हो चुकी थीं। श्यामबाबू को खाने में फूड पाइप के जरिये तरल भोजन दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे नर्स उन्हें खाना खिला रही थी। किशन व उनके साले लोकेश का आरोप है कि भोजन पाइप में फंस गया। ऑक्सीजन न मिलने से उनके अंगों ने काम बंद कर दिया और आधा घंटे में उनकी मौत हो गई। किशन के अनुसार उन्होंने स्टाफ से चिकित्सक को बुलाने के लिए कहा था, लेकिन कोई समय से नहीं आया।
मौत के बाद परिजनों का सब्र जवाब दे गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान स्टाफ ने किशन व लोकेश से मारपीट कर दी, जिसमें किशन के हाथ में चोट आई। मौके पर जब रिश्तेदार व परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। किशन के साले लोकेश ने अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ तहरीर दी है।


शव आते ही गांव में मचा कोहराम
पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार देर शाम गांव पहुंचा। इससे पहले ही गांव का बाजार बंद हो गया था। कस्बे के व्यापारी श्यामबाबू के घर पर एकत्रित हुए। शव आते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिवार में लगातार तीसरी मौत से गांव में शोक छाया है। बहन व मां के बाद पिता को खोने से किशन बदहवास हो गए और रोते-रोते कई बार बेहोश हो गए। परिवार में अब किशन, उनकी पत्नी व दो साल का मासूम बेटा अकेले रह गए हैं।



हादसे के समय ये थे गाड़ी में
उज्जैन दर्शन करने जाते समय गाड़ी में यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय (22), उनकी मां सरिता (47), पिता श्यामबाबू लाल (49), श्यामबाबू के समधी सूरजपाल (53) निवासी मुरवार गोंडा (अलीगढ़) व चालक सचिन (30) थे। हादसे में छवि व उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed