{"_id":"639227031e619161a54ad81e","slug":"hathras-warning-to-gram-panchayat-secretary-gram-pradhan-and-panchayat-assistant-hathras-news-ali30652942","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक को चेतावनी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ब्लॉक हसायन के ग्राम पंचायत हैथा रघुनाथपुर से मिल रही शिकायतों को लेकर डीपीआरओ सुबोध जोशी ने ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। पंचायत भवन के अक्सर बंद रहने की शिकायत पर ग्राम पंचायत सचिव देवेंद्र कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत, व पंचायत सहायक को कठोर चेतावनी दी।
निरीक्षण में संज्ञान में आया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायत से कोई भी धनराशि व्यय नहीं हुई है जिससे स्पष्ट है कि ग्राम पंचायत में कोई विकास कार्य नहीं कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत में पंचायत भवन में कंप्यूटर व प्रिंटर स्थापित किया गया। प्राथमिक विधालय में फर्नीचर भी स्थापित किया गया जो कि सचिव ग्राम पंचायत एवं प्रधान के आपसी तालमेल न होने पर भुगतान न हो पाने के कारण आपूर्तिकर्ता द्वारा वापस उठा लिया गया।
पंचायत भवन में स्थापित पुस्तकालय में एक भी किताब नहीं मिली। इस पर सचिव ग्राम पंचायत को किताब दान में प्राप्त करने एवं आवश्यक किताबों को पुस्तकालय में रखवान के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत में स्थापित हैंडपंप की नंबरिंग नहीं की गई है। लोग पेयजल की समस्याओं से भी जूझ रहे है। ग्राम पंचायत में हर घर नल योजना के अंतर्गत पेयजल योजना को ऑपरेट करने के लिए बिना जल प्रबंधन समिति के प्रस्ताव के प्रधान ग्राम पंचायत व सचिव द्वारा करूआ उर्फ देवेंद्र को मौखिक रूप से पंप ऑपरेटर नियुक्त कर दिया गया है। इस पर प्रधान व सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद