फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: This year also not all roads will be pothole free

हाथरस : इस वर्ष भी सभी सड़कें नहीं हो पाएंगी गड्ढामुक्त

Sun, 27 Jun 2021 11:04 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Hathras: This year also not all roads will be pothole free
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की सड़कों की सूरत इस वर्ष भी नहीं बदल सकेगी। चुनावी वर्ष में मात्र 70 किलोमीटर सड़कों को ही गड्ढामुक्त करने की मंजूरी शासन से हुई है। इस काम के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बदहाल सड़कों की वजह से हादसों में भी इजाफा होना तय है।
उल्लेखनीय है कि हर साल नए वित्तीय वर्ष में आमजन की राह आसान करने के लिए कुछ नई सड़कें बनाई जाती हैं। कई सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाता है। चुनावी साल होने के बाद भी जिले की सड़कें गड्ढामुक्त नहीं होंगी। लोनिवि द्वारा शासन को 22 करोड़ रुपये की लागत से 200 किमी सड़कों की गड्ढामुक्त करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसमें से शासन स्तर से करीब 70 किमी सड़कों के लिए पांच करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इस कारण इस वर्ष जिले की अधिकांश सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकेंगी।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि करें पहल तो मिल सकती है मुक्ति
शासन स्तर से लोनिवि के प्रयास से 70 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। यदि जिले के जनप्रतिनिधि सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए पहल करें तो निश्चित रूप से ही सड़कें गड्ढामुक्त हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed