फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The rogue who escaped during the course of the arrest was nabbed, shot on the leg

हाथरस : पेशी के दौरान फरार हुए बदमाश को दबोचा, पैर पर लगी गोली

Mon, 18 Jan 2021 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The rogue who escaped during the course of the arrest was nabbed, shot on the leg
हाथरस : रात्रि में मुठभेड़ के बाद पुलिस गिरफ्त में 25 हजार का इनामी सगीर। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

अलीगढ़ जेल से पेशी के दौरान गाड़ी से भागे 25 हजार रुपये के ईनामी हिस्ट्रीशीटर को कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने पुरदिलनगर नहर के समीप से शनिवार की रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में सगीर के पांव में गोली लगी है। जवाब में उसके खिलाफ विभिन्न थानों के 11 मामले चल रहे हैं।
कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि शनिवार को हाथरस एसओजी के प्रभारी मुनीश कुमार कस्बे में आए और जानकारी दी कि अलीगढ़ जेल से फरार सगीर पुत्र नन्ने निवासी गांव धुबई कोतवाली हसायन बाइक से गांव आने वाला है। सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम और एसओजी पुरदिलनगर रोड पर नहर के पास कोठरी के पास पहुंच गए। रात्रि करीब एक बजे एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया।
विज्ञापन

टार्च की रोशनी मारकर उसको रोकने का प्रयास किया गया तो उसने बाइक गिराकर पुलिया की आड़ लेकर पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद वह लगातार उछल-उछलकर फायर करता रहा। जवाब में पुलिस ने भी पिस्टल से फायर किए। एक गोली उसके पांव में लगी तो वह चीखने लगा। पास में जाकर उसको पकड़ लिया और गिरफ्तार कर इलाज के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सगीर पर चल रहे हैं 11 मामले
सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस के अनुसार सगीर का वर्ष 2015 से आपराधिक इतिहास निकलकर आया है। इसके बाद वह लगातार अपराध करता रहा। 2019 में उसकेक खिलाफ अलीगढ़ की सिविल लाइंस कोतवाली में जेल से फरार होने का मामला दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ हाथरस, सिकंदराराऊ, हरदुआगंज, खैर और छर्रा थानों में कई मामले विचाराधीन हैं। संवाद

ये रहे पुलिस टीम में शामिल
पुलिस पार्टी में मुनीश चंद्र, प्रवेश राणा, सोवरन सिंह, प्रमोद कुमार, जवाहरलाल, शीलेश कुमार, अफरोज, सचिन कुमार, चेतन राजौरा, सोनवीर सिंह, जोगिंदर सिंह, प्रेमनाथ, अरविंद कुमार आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed