{"_id":"619fd0d35475e812102f92e7","slug":"hathras-the-public-will-not-come-to-the-words-of-sp-bsp-sikandhra-rahu-news-ali279050610","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सपा, बसपा की लच्छेदार बातों में नहीं आएगी जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सपा, बसपा की लच्छेदार बातों में नहीं आएगी जनता
विज्ञापन
1 गांवों में सरकार का विकास का सहित्य देते भाजपा नेता उदय प़़ुण्ढीर।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
भाजपा के युवा नेता एवं समाजसेवी उदय पुंढीर ने क्षेत्र के कई गांवों में भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही जिस तरह की लच्छेदार बातें सपा और बसपा के नेता कर रहे हैं, जनता उन पर हंस रही है। जनता अच्छी तरह जानती है कि इन दलों की सरकारों ने किस तरह अपने शासन में प्रदेश को वर्षों पीछे तो धकेला ही, साथ ही नफरत और गुंडागर्दी की राजनीति की। जनता इस चुनाव में फिर इन दलों को अर्श से लाकर फर्श पर पटक देगी।
पुंढीर ने क्षेत्र के गांव जरैरा, नगला बरी, नगला वीरसहाय, करारमई, अंडौली, खिटौली, शीतलवाड़ा में भ्रमण किया और ग्रामीणों को राममंदिर निर्माण के फोटो लगे नव वर्ष के कैलेंडर वितरित किए। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा के पास कुछ जातीय समीकरण होने की बात कही जाती है, लेकिन 1917 के चुनाव में भाजपा ने सभी समीकरण तोड़कर सरकार बनाई।
पांच वर्ष योगी और मोदी की डबल इंजन वाली सरकार ने जो काम किए हैं, उससे इन दलों की हवा खराब है। इस मौके पर डॉ. सुनील, डॉ. उपेंद्र सिंह, शिवानू, आलोक कुमार उर्फ भोला भैया पूर्व प्रधान, नीरज कुमार, अनुराग चौहान, शिवम चौहान, पुष्पेंद्र पुंढीर, मनोज कुमार बघेल, अमित पुंढीर, नरेश कुमार, नरेंद्र सिंह, अशोक कुमार पूर्व प्रधान, डॉ. दिनेश कुमार, विनोद कुमार शर्मा, रामबाबू, मुकेश शर्मा, राजबहादुर सिंह आदि मौजूद थे।