फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The power of power did not work, the BJP lost from most of the wards

हाथरस : सत्ता की हनक काम नहीं आई, ज्यादातर वार्ड से हारे भाजपाई

Tue, 04 May 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The power of power did not work, the BJP lost from most of the wards
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा को खासी उम्मीदें थी। पार्टी ने अपने समर्थित उम्मीदवार को जिताने के लिए काफी जी-जान लगाया था, लेकिन नतीजा कुछ खास नहीं निकला। पार्टी के कई स्टार उम्मीदवार हार गए। सत्ता होने के बाद भी पार्टी समर्थित एक चौथाई उम्मीदवार भी नहीं जीत सके।
सत्ताधारी भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव दमदारी से लड़ा था। प्रदेश नेतृत्व ने समर्थित उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए थे। यही नहीं चुनाव से एक दिन पहले पार्टी ने 11 ऐसे नेताओं को निष्कासित भी कर दिया था, जोकि या तो बागी बनकर चुनाव लड़ रहे थे या फिर विपक्षी उम्मीदवारों की मदद कर रहे थे लेकिन भाजपा की कोई रणनीति इस चुनाव में काम नहीं पाई।
विज्ञापन

पार्टी समर्थित केवल पांच उम्मीदवार ही चुनाव जीत सके। कुछ वार्डों में तो पार्टी उम्मीदवार जमानत भी नहीं बचा सके। सत्ता की हनक भी इसमें काम नहीं आई। अब आगे यह देखना होगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पार्टी किस हिसाब से लड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी ने केवल उम्मीदवारों को समर्थन दिया था किसी को अपने चुनाव चिह्न पर चुनाव तो लड़ाया नहीं था। जहां-जहां से पार्टी समर्थित उम्मीदवार हारे हैं, वहां-वहां समीक्षा की जाएगी। रही जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव लड़ाने की बात तो यह पार्टी हाईकमान तय करेगा।
-गौरव आर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed