फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Even with a fever of 103 degrees, Ishan sped down the track.

Hathras News: 103 डिग्री बुखार में भी ईशान ने ट्रैक पर भरी रफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 17 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Even with a fever of 103 degrees, Ishan sped down the track.
जुनून और मजबूत हौसले के आगे बीमारी भी घुटने टेक देती है, इसे साबित कर दिखाया है एयरफोर्स स्कूल आगरा के होनहार छात्र ईशान चौधरी ने। 15वीं ऑल इंडिया एयरफोर्स एथलेटिक्स एंड स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ईशान ने 103 डिग्री तेज बुखार के बावजूद 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

गांव नगला छत्ती निवासी कुलदीप सिंह आलोक के पुत्र ईशान 12 सितंबर की रात आगरा कैंट से राजधानी एक्सप्रेस से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए थे। करीब 32 घंटे का लंबा सफर तय करने के बाद 14 सितंबर की सुबह जब वह बेंगलुरु पहुंचे, तो थकान और डिहाइड्रेशन के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

103 डिग्री तेज बुखार होने पर उन्हें तुरंत एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें दो ड्रिप भी लगाईं। अस्पताल में भर्ती होने के बाद भी ईशान ने हार नहीं मानी। अगले ही दिन जब प्रतियोगिता का समय आया, तो वह अदम्य साहस दिखाते हुए 400 मीटर दौड़ के ट्रैक पर उतर गए। उन्होंने बीमारी को पीछे छोड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया और पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले ईशान ने आगरा के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित सेंट्रल एयर कमांड की एयरफोर्स स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था, जिसके आधार पर उनका चयन इस ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ था। बेंगलुरु में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न एयरफोर्स कमांड के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें एयरफोर्स स्कूल आगरा से 30 सदस्यीय दल शामिल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed