फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Keeping an eye on those suffering from weak immunity and chronic illness

Hathras News: कमजोर इम्युनिटी और लंबी बीमारी से पीड़ितों पर नजर

Thu, 17 Sep 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 17 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Keeping an eye on those suffering from weak immunity and chronic illness
जिले में एचआईवी के प्रसार पर प्रभावी अंकुश लगाने और बिना लक्षण वाले सायलेंट संक्रमितों को समय रहते चिह्नित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई रणनीति तैयार की है। अब ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पताल की ओपीडी तक पहुंचने वाले कमजोर प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) वाले मरीजों की अनिवार्य स्क्रीनिंग की जाएगी।
विज्ञापन


विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती ऐसे संक्रमितों को तलाशना है, जिनमें एचआईवी के कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते और वे सालों तक इसके अनजान वाहक बने रहते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए अब टीबी, बार-बार होने वाले बुखार, त्वचा संबंधी संक्रमण या लंबे समय से मामूली बीमारियों से पीड़ित मरीजों की विशेष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग एनजीओ के माध्यम से तीन प्रमुख उच्च जोखिम वाले वर्गों एमएसएम, एफएसडब्ल्यू और आईडीयू पर भी लगातार निगरानी बनाए हुए है। अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा समय में एमएसएम और आईडीयू वर्ग से संक्रमण फैलने का जोखिम सबसे अधिक देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रणनीति के प्रमुख बिंदु

ओपीडी स्तर पर सतर्कता : अस्पतालों की ओपीडी में तैनात डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों को तुरंत काउंसलर के पास भेजें।

गोपनीयता और काउंसिलिंग : स्क्रीनिंग के दौरान मरीजों की निजता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जांच से पहले और बाद में विधिवत काउंसिलिंग दी जाएगी।

साइलेंट मरीजों की पहचान : बिना लक्षण वाले मरीजों को सही समय पर खोजकर उनका एआरटी इलाज शुरू कराना मुख्य प्राथमिकता है।


-----शुरुआती चरण में ही संक्रमण का पता लग जाने से मरीज को सही समय पर इलाज मुहैया कराया जा सकता है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिससे मरीजों की ट्रेसिंग आसान होगी।
-डॉ. प्रवीण भारती, जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed