फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The industries of the district will get Sanjivani due to the relief package of the central government

हाथरस: केंद्र सरकार के राहत पैकेज से जिले के उद्योगों को मिलेगी संजीवनी

Thu, 14 May 2020 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The industries of the district will get Sanjivani due to the relief package of the central government
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने जो राहत पैकेज घोषित किया है, उससे स्थानीय उद्यमी एक संजीवनी मान रहे है। उद्यमियों को आशा है कि इस पैकेज से उन्हें काफी राहत मिलेगी। उद्योग-धंधे रफ्तार पकड़ेंगे और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। जिले में रंग-गुलाल, दाल मिल, मेटल, रेडीमेड गारमेंट्स से लेकर तमाम कारोबारों को पैकेज से राहत मिलेगी। अब इस पैकेज की घोषणा के बाद कारोबारी उद्योग संचालन की कोशिश में जुट गए हैं। दो माह से ठप पड़ा कामकाज जल्द ही पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
मोदी सरकार के आर्थिक पैकेज से लघु व कुटीर उधोग को बढ़ा बूस्टर मिलेगा। बिना ब्याज ऋण राहत देगा। कुटीर व लघु उधोगों की परिभाषा में बदलाव की मांग पूरी हुई है। छह माह तक का ईपीएफ सरकार देगी, ये बड़ी राहत है। सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

-मनोज अग्रवाल, हींग व्यवसायी
सरकार के राहत पैकेज से व्यापारियों को राहत मिलेगी । वही मजदूरों को भी फायदा हुआ है । स्वदेशी अपनाने से फेक्ट्रियों की संख्या बढ़ेगी । देश की विकास दर में भी बढ़ोतरी आएगी । इससे भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

-राधेश्याम अग्रवाल, दाल मिल स्वामी
सरकार ने जो राहत पैकेज दिया है। वह ठीक है। शहर का रेडीमेड गारमेंट्स कारोबार पूरी तरह से ठप पड़ा है। अब इस पैकेज का लाभ धरातल पर मिलना चाहिए। केवल घोषणाओं में ही यह पैकेज सिमट कर न रह जाए और इसका अनुपालन भी जल्द से जल्द हो।
-राजेश अग्रवाल, रेडीमेड गारमेेंट्स कारोबारी
सरकार को व्यापारियों का भी कोविड बीमा करना चाहिए।बिजली के फिक्स बिल न लिया जाएं। बैक की ब्याज दर में रियायत देनी चाहिए। कोविड 19 में जो सरकार ने गाइडलाइन जारी की है, उसको सरलतम बनाया जाए।
-विनोद मित्तल, रंग कारोबारी
सरकार ने व्यापारी वर्ग को जो राहत दी, वह संजीवनी है। जैसे बिना ब्याज के ऋण ,ईपीएफ आदि सरकार ने जमा करने की बात कही है। इससे इससे काफी राहत मिलेगी । ऋण लेकर व्यापारी अपना कामकाज शुरू कर सकेगा। बाजार में रुका हुआ पैसा वापस आएगा।

-धर्मेंद्र शर्मा, उद्यमी
केंद्र सरकार ने कुटीर, मध्यम व लघु उद्योगों के अलावा रेलवे, बिजली कंपनियों को काफी राहत दी है, जिससे इन उद्योगों में लगे कामगारों को काफी राहत मिलेगी। मैं इसकी सराहना करता हूं। आगे भी केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार जनता के हित में इसी तरह से कदम उठाएगी। मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास लक्ष्य को लेकर काम कर रही है।
-गौरव आर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed