{"_id":"63922709533a7f525e63313b","slug":"hathras-stopped-salary-of-absent-officers-and-employees-hathras-news-ali306529344","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गैरहाजिर अफसरों व कर्मचारियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गैरहाजिर अफसरों व कर्मचारियों का रोका वेतन
विज्ञापन
हाथरस : विकास भवन का निरीक्षण करते सीडीओ। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र ने निरीक्षण किया। इस दौरान विकास भवन के द्वितीय तल पर काफी गंदगी मिली। इस संबंध में संबंधित नामित नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय सहायक अभियंता, लघु सिंचाई में सहायक अभियंता लघु सिंचाई अजीत कुमार यादव, कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता, सहायक लेखा अधिकारी कमलेश कुमारी, कार्यालय अधिशासी अभियंता, जल निगम शहरी में अधिशासी अभियंता, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अशोक कुमार, मोहनलाल, नीरज पाराशर, सतेंद्र सिंह, विष्णु कुमार, मनोज, कार्यालय अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में कनिष्ठ सहायक ऋषभ कुमार, मुस्कान श्रीवास्तव, कार्यालय जिला कृषि अधिकारी में जिला कृषि अधिकारी राम किशन सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार गैरहाजिर रहे।
कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी में लेखाकार मनोज कुमार, सहायक लेखाकार राजीव कुमार, डीपीसी राहुल सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कंप्यूटर ऑपरेटर अंकित कुमार, कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी(विकास) में कंप्यूटर ऑपरेटर विकास, कार्यालय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता) में एआर कोआपरेटिव संतोष कुमार यादव, सहायक विकास अधिकारी मुकेश कुमार यादव, धीरेंद्र कुमार पाठक, कार्यालय अर्थ एवं संख्याधिकारी में राम लखन निषाद गैर हाजिर मिले। सीडीओ ने गैरहाजिर अधिकारी व कर्मचारियों का आठ दिसंबर का वेतन व मानदेय अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए हैं। संवाद