{"_id":"60d37a808ebc3e356e26252e","slug":"hathras-shashi-chaudhary-will-be-the-candidate-of-sp-rld-in-front-of-seema-upadhyay-hathras-news-ali266306777","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सीमा उपाध्याय के सामने शशि चौधरी होंगी सपा-रालोद की प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सीमा उपाध्याय के सामने शशि चौधरी होंगी सपा-रालोद की प्रत्याशी
विज्ञापन
हाथरस : सीमा उपाध्याय।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल ने अब रालोद के वरिष्ठ नेता गुड्डू चौधरी की पत्नी शशि चौधरी को मैदान में उतारने की घोषणा की है। दोनों दलों के नेताओं ने प्रेसवार्ता कर इसकी घोषणा की। उन्होंने जीत के लिए पर्याप्त बहुमत होने का दावा भी किया। इस दौरान दोनों दलों के नेताओं ने चुनाव के दौरान प्रशासन पर सत्ताधारी दल भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया।
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय को अपना उम्मीदवार बनाया है। सपा और रालोद ने यह घोषणा की थी कि भाजपा के खिलाफ वे मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे। तब माना जा रहा था कि रालोद के वरिष्ठ नेता प्रदीप उर्फ गुड्डी चौधरी चुनाव लड़ेंगे, लेकिन बुधवार को सपा के जिला कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में सपा व रालोद के नेताओं ने गुड्डू चौधरी की पत्नी शशि चौधरी को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की।
गुड्डू चौधरी और उनकी पत्नी दोनों ही जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। सपा के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सपा और रालोद ने मिलकर शशि चौधरी को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। हमारे पास पर्याप्त बहुमत है और हम इस चुनाव को जीतेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन इस चुनाव में सत्ताधारी दल भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहा है। जिला पंचायत के सदस्यों को धमकाया जा रहा है और उन पर तरह-तरह का दबाव बनाया जा रहा है। जिला पंचायत के एक सदस्य मनोज बघेल का अपहरण कर लिया गया है। इस बारे में एसपी से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मनोज बघेल को उनकी पत्नी से नहीं मिलने दिया जा रहा।
विज्ञापन
24 में से 17 सदस्यों का समर्थन हमारे पास : गुड्डू चौधरी
रालोद के पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने कहा कि दोनो दलों के निर्वाचित सदस्यों के अलावा कुछ निर्दलीय सदस्य शशि चौधरी को वोट देंगे और वह चुनाव जीतेंगी। उन्होंने कहा कि नए निर्वाचित होकर आए सदस्य परिवर्तन चाहते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर 20 साल से एक ही परिवार का कब्जा है। यह सदस्य चाहते हैं कि ऐसा व्यक्ति अध्यक्ष बने, जो जिले का विकास कराए। गुड्डू चौधरी ने दावा किया कि 24 में से 17 सदस्य उनके समर्थन में हैं। यह सदस्य उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें विकास के नाम पर वोट मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि विपक्ष के सामने भाजपा प्रत्याशी नहीं, बल्कि प्रदेश की सरकार चुनाव लड़ रही है, फिर भी हम यह चुनाव जीतेंगे। इस मौके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, रामनारायण काके, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजुद्दीन, रमेश ठेनुआं, नगर अध्यक्ष हेमंत गौड़, इशाक मोहम्मद, धर्मवीर सिंह, गुड्डू पुजारी आदि मौजूद थे।
महिला के सामने महिला को किया है खड़ा
गुड्डू चौधरी के स्थान पर उनकी पत्नी शशि चौधरी को उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर सपा नेताओं का कहना था कि महिला के सामने महिला को चुनाव लड़ाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सीमा उपाध्याय को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

हाथरस : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा-रालोद की प्रत्याशी शशी चौधरी।- फोटो : HATHRAS