फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Seven cows died in Parag Dairy's cowshed

हाथरस : पराग डेयरी की गोशाला में सात गोवंश ने तोड़ा दम

Fri, 19 Aug 2022 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Seven cows died in Parag Dairy's cowshed
हाथरस : पराग डेयरी मे बनी अस्थायी गोशाला में भूखे-प्यासे कीचड़ में विचरण करते गोवंश। संवाद - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी/हाथरस।
विज्ञापन

सासनी में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पराग डेयरी में बनी अस्थायी गोशाला में बंद गोवंश भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। वहां दूसरे जानवर गोवंश को अपना निवाला बना रहे हैं और गोशाला में गोवंश की संख्या तेजी से घट रही है। शुक्रवार को वहां सात गोवंश ने दम तोड़ दिया।
प्रशासन ने आवारा गोवंश के लिए पराग डेयरी में अस्थायी गोशाला खुलवाई। कुछ समय तो इस गोशाला का संचालन ठीक चला, लेकिन इसके बाद स्थिति बिगड़ने लगी। गोशाला की हालत बद से बेहतर होती जा रही है। प्रशासन इस गोशाला की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। भूख-प्यास से तड़पकर गोवंश मर रहे हैं। यहां अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। गोशाला में प्रशासन पशुओं के लिए दाना-पानी और रखरखाव करना भूल गया है।
विज्ञापन

गोवंश के पीने के पानी और चारे की व्यवस्था का भी सुचारु नहीं है। शुरू में यहां 1500 गोवंश थे। अब महज यह गिनती 700 के करीब ही रह गई है। शुक्रवार को वहां सात गोवंश ने दम तोड़ दिया। इससे पहले भी कई गोवंश मर चुके हैं और उन्हें बिना पोस्टमार्टम के ही गड्ढा खुदवाकर दफन करा दिया गया। खामियां उजागर न हों, इसलिए गोशाला में मीडिया के प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी है। इस सिलसिले में खंड विकास अधिकारी विकल कुमार यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। पशु चिकित्सक से जानकारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed