{"_id":"624ddb999c26d97c4037c8a7","slug":"hathras-news-ali2886840131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आज सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाकर होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आज सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर शिविर लगाकर होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए हमें शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूप से चुस्त-दुरुस्त रहना जरूरी है। इसी के प्रति जागरुकता के लिए विश्व में सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस दिवस के उपलक्ष्य में जिले की प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई पर सुबह आठ बजे से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ ने बताया कि हर साल अलग-अलग थीम तय की जाती है, उन स्वास्थ्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम ‘हमारा ग्रह, हमारा स्वास्थ्य’ है। सीएमओ ने कहा कि आज जिले भर की स्वास्थ्य इकाइयों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आने वाले व्यक्तियों के रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन आदि कई प्रकार की जांच की जाएंगी। संवाद
बीमारियों से बचने के लिए लें पौष्टिक आहार
क्लीनिकल मनोचिकित्सक रिंकी लकड़ा ने बताया कि बिना स्वस्थ मन के स्वस्थ शरीर की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते भी लोगों ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना किया। हमें अपनी जीवनशैली, आहार और भावनात्मक परिवेश को लेकर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। इस प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए बेहतर आहार लें। सभी को स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। शरीर के अन्य अंगों की तरह ही आपके मस्तिष्क को स्वस्थ रहने और अच्छी तरह से कार्य करने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है। बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है कि आप खुश रहें। इसके लिए अपने पसंद की चीजें करें और रचनात्मक बनने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अच्छे मानसिक स्वास्थ्य के लिए हम सकारात्मक वातावरण, सांस लेने के व्यायाम, शारीरिक व्यायाम करें साथ ही दोस्तों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं।
विज्ञापन
क्यों मनाया जाता है यह दिवस
विश्व स्वास्थ्य दिवस का मकसद यही है कि दुनिया में हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच हो और लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य और इससे जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श करना भी है। स्वास्थ्य के मुद्दों और समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से डब्ल्यूएचओ के नेतृत्व में हर साल दुनिया भर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि दुनिया भर में फैली गंभीर बीमारियों की रोकथाम की जा सके और लोगों को इनके प्रति जागरूक किया जा सके।