फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Memorandum submitted to MLA representatives regarding farmers' problems

हाथरस: किसानों की समस्याओं को लेकर विधायक प्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

Tue, 25 Feb 2020 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Memorandum submitted to MLA representatives regarding farmers' problems
हाथरस: पूर्व ऊर्जा मंत्री व सादाबाद विधायक के प्रतिनिधि रामेश्वर उपाध्याय को ज्ञापन सौंपते कांग - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले में चल रहे किसान जन जागरण अभियान के तीसरे पड़ाव में जिले के विधायकों को किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया गया। अब कांग्रेसी इन्हीं मांगों को लेकर सांसद को ज्ञापन देंगे।
मंगलवार को हाथरस सदर विधायक हरिशंकर माहौर के आवास पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम के नेतृत्व में काफी कांग्रेसी पहुंचे। सदर विधायक के विधानसभा सत्र में होने के कारण उनके पुत्र ने ज्ञापन सौंपा। सादाबाद विधायक पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय के प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय को उनके आगरा रोड आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार गांव गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रही है किसानों की समस्याओं को जान रही है। वर्तमान में किसान सरकार की नीतियों के कारण इतना परेशान है कि वह आत्महत्या के लिए मजबूर है। उन्होंने जब तक विधायकों द्वारा विधानसभा में किसानों की समस्या के समाधान के लिए आवाज उठाई जाए। ज्ञापन में अन्य मांगें भी की गई हैं। इस मौके पर अविनाश चंद्र पचौरी, पं. ऋषि कुमार कौशिक, सत्यप्रकाश रंगीला, विनोद शर्मा, शशि गुरु, देवेंद्र शर्मा, पूपू बौहरे, राधेश्याम अग्निहोत्री, कन्हैयालाल पुलंद, जितेंद्र शर्मा, कपिल नरूला, जितेंद्र शर्मा, पन्नालाल, उदल सिंह, काजल चौधरी, गिर्राज सिंह गहलोत, संजय कप्तान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed