फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Judicial officials inspected the State Women's Shelter

हाथरस : न्यायिक अधिकारियों ने राजकीय महिला शरणालय का किया निरीक्षण

Thu, 22 Dec 2022 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Judicial officials inspected the State Women's Shelter
हाथरस : राजकीय महिला शरणालय मथुरा का निरीक्षण करते न्यायिक अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश मृदुला कुमार द्वारा गठित समिति ने मथुरा के राजकीय महिला शरणालय का निरीक्षण विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) जेबा मजीद, अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव अजय कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नम्रता शर्मा ने भौतिक रूप से किया। समिति ने राजकीय महिला शरणालय मथुरा की प्रभारी अधीक्षिका से निरुद्ध महिला संवासिनियों के बारे उनके खान-पान से संबंधित बातें पूछीं। स्वास्थ्य व स्वच्छता एवं कोविड-19 की जांच के बारे में वार्ता की गई।
प्रभारी अधीक्षिका ने बताया कि संवासिनियों की स्वास्थ्य की जांच नियमित रूप से कराई जाती है। सभी संवासिनियों को कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क, साबुन, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव अजय कुमार की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

सचिव ने कहा कि यदि उनके मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता नही हैं तो वह एक प्रार्थना पत्र संबंधित जिले के सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अधीक्षिका के माध्यम से प्रार्थना पत्र देकर नि:शुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकती हैं। जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध बंदियों के मामलों के निस्तारण के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी को जेल लोक अदालत के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जिला कारागार, अलीगढ़ में उपस्थित होकर निरुद्ध विचाराधीन बंदियों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्रों के आधार पर मामलों का निस्तारण किया। जेल लोक अदालत के लिए कुल चार विचाराधीन बंदियों द्वारा आवेदन पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनमें से एक वाद का निस्तारण जेल लोक अदालत के माध्यम से किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed