{"_id":"620aa142d050013865733171","slug":"hathras-izhar-e-ishq-done-with-a-throbbing-heart-hathras-news-ali285171859","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : धड़कते दिल से किया इजहार-ए-इश्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : धड़कते दिल से किया इजहार-ए-इश्क
विज्ञापन
हाथरस : वेलेंटाइन डे पर पत्नी को गुलाब का फूल देता पति। संवाद
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
युवाओं में वेलेंटाइन डे को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कोई ट्यूशन के बहाने घर से निकला तो किसी ने खरीदारी के बहाने एकांत में पहुंचकर इजहार-ए-इश्क किया। युवाओं पर पूरे दिन वेलेंटाइन डे की खुमारी छाई रही।
वेंलेंटाइन सप्ताह में पूरे सात दिनों तक युवाओं ने तरह-तरह से अपने प्यार को पाने की कोशिश की, लेकिन जिस दिन का उन्हें सबसे अधिक इंतजार था, वह था वीक का अंतिम दिन यानि वेंलेंटाइन डे। इस दिन को लेकर युवाओं ने अपने मन में ढेरों सपने संजोए थे। सोमवार को जब यह दिन आया तो युवा जोड़ों के मन में सुबह से ही तरंगें उठने लगीं। दिन की धड़कन तेज हो गई।
युवा एक-दूसरे से मिलने के लिए बेकरार होने लगे। युवाओं को घर से निकलने के लिए कई बहाने बनाने पड़े, लेकिन वह घर से निकले जरूर। स्कूल-कॉलेजों के अलावा पार्क, कॉफी शॉप, रेस्टोरेंट और कोचिंग सेंटर आदि जगहों पर युवाओं ने एक-दूसरे को उपहार दिए। हालांकि यह बात अलग रही कि किसी को जवाब में हां मिला तो किसी को न में। कुछ प्रेमी युगल सुरक्षित स्थान की तलाश में घूमते दिखाई दिए। काफी प्रयासों के बाद प्रेमियों को जहां भी एकांत मिला, वहीं रुककर प्यार का इजहार किया। संवाद
विज्ञापन
महंगे बिके गुलाब के फूल और बुके
हाथरस। वेलेंटाइन डे पर सुबह जल्दी बाजारों में फूलों की दुकानें सज गईं। इन दुकानों पर विशेष रूप से फूलों के बुके सजाए गए। इस दिन फूल विक्रेताओं ने 40 से 50 रुपये तक एक फूल बेचा। बुके 200 से 400 रुपये में बिका। लोगों ने जमकर खरीदारी की। संवाद
नव दंपतियों में भी रहा उत्साह
हाथरस। वेलेंटाइन डे सिफ युवा प्रेमियों ने नहीं मनाया, बल्कि इसमें नवदंपति भी काफी आगे रहे। नव दंपतियों ने एक-दूसरे को गुलाब का फूल व अन्य आकर्षक उपहार देकर देकर सेलिब्रेट किया। काफी नवदंपती इस दिन रेस्टोरेंट भी गए। वहां भी इस दिन को मनाया। संवाद