फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Holi burning of Chinese goods, appeal for boycott of goods

हाथरस: चीनी सामान की जलाई होली, सामान का बहिष्कार करने की अपील

Fri, 19 Jun 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Holi burning of Chinese goods, appeal for boycott of goods
हाथरस: 20 जवानों की शहादत के विरोध में चाइनीज आयटमों की होली जलाते भाजपाई। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चीन की हरकत पर लोगों का गुस्सा नहीं थम रहा। कई स्थानों पर लोगों ने फिर विरोध प्रदर्शन किया और चीन के सामानों की होली जलाई। नगर पालिकाध्यक्ष व अन्य भाजपाइयों ने चीन की निर्मित एलईडी को तोड़कर उसे आग के हवाले कर दिया। वकीलों ने भी चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका।
शहर के चावड़ गेट विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा चीनी सरकार का नारेबाजी कर पुतला दहन किया गया। लोगों ने मोबाइल में लोड चीन के एप को डिलीट करने की सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की। शहर के मधुगढ़ी स्थित शिविर कार्यालय पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में चाइना निर्मित एलईडी और झालर आदि को जला दिया। इस मौके पर चीन का झंडा भी आग के हवाले कर दिया गया। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि अपने शहर में चाइना के समान का पूर्ण बहिष्कार कराएंगे। आज के बाद चाइना का सामान नहीं खरीदेंगे। देश के सैनिकों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर संजय सक्सेना, हरीशंकर राना, मोहन पंडित, मूलचंद्र वार्ष्णेय, श्याम अग्रवाल, दिलीप चौधरी, प्रदीप गुप्ता, अजय सक्सेना, जयभगवान, संतोष कुमार आदि थे। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा भारतीय सैनिकों पर कायराना हमला करने के विरोध में जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में चीन का पुतला फूंका गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि चीन सदैव षडयंत्र के तहत विश्व समाज को डराने का काम करता है। चीन के सभी सामान का बहिष्कार कर शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर मनोज वार्ष्णेय, रमेश, प्रवीण खंडेवाल, प्रेमकुमार, अतुल दिवाकर, मोनू दिवाकर, किशन भारती, सूरज दिवाकर, सोनू भारती, विशाल, प्रदीप कुमार, अरुण कुमार, मनोज, आनंद कुमार, योगेश, लव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा शहर के सासनी गेट पर जिला संयोजक अजय राघव के नेतृत्व में चीनी समान की होली जलाई गई और चीन के सामान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने की लोगों से अपील की। इस मौके पर नगर संयोजक हिमांशु गुप्ता, मंच के संरक्षक मनोज अग्रवाल राया वाले, डॉ. प्रभुदयाल, विभाग संयोजक डॉ. देवेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, लोकेश प्रताप सिंह, हेमंत कुशवाहा, संदीप पाठक, बबलू सविता, अनूप अग्रवाल, मनोज कुशवाहा, दाऊदयाल शर्मा, विनोद चौधरी आदि थे। संयुक्त अधिवक्ता महासंघ ने जिलाध्यक्ष विशंभर सिंह की अगुवाई में चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। इस मौके पर इसरार पुंढीर, मुन्ना सिंह, राम कुमार गुप्ता, अशोक प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार, अश्विनी सक्सेना, सूरजपाल सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed