फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Vikas's body was found trapped under a culvert after seven hours.

Hathras News: सात घंटे बाद पुलिया के नीचे फंसा मिला विकास का शव

Sun, 27 Sep 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 27 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Vikas's body was found trapped under a culvert after seven hours.
डूबे किशोर की तलाशी के दौरान नहर के पास लगी भीड़।  संवाद - फोटो : Samvad
हाथरस जंक्शन के गांव लाखनू में सात घंटे की तलाश के बाद एसडीआरएफ के गोताखोरों ने विकास के शव को खोजा। घटना स्थल से करीब 600 मीटर आगे पुलिया के नीचे शव फंसा हुआ था। शव बाहर आते ही पिता धर्मेंद्र बदहवास हो गए। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


लाखनू के रहने वाले धर्मेंद्र दीक्षित का 17 वर्षीय बेटा विकास गांव के लोगों के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जित करने गया था। शाम छह बजे नहाने के दौरान चार किशोर गहरे पानी में चले गए। तीन को लोगों ने बचा लिया लेकिन विकास का कुछ पता नहीं चला। घंटों तक शव तलाशने के बाद पुलिस ने मथुरा के महावन से एसडीआरएफ के गोताखोर बुलाए। दो तैराकों ने काफी मशक्कत के बाद रात करीब एक बजे शव को खोज लिया। शव से पिता लिपट गए। पुलिस ने किसी तरह शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मैं होता तो नहीं जाने देता नहर

पोस्टमार्टम के बाद दोपहर एक बजे शव गांव पहुंचा। शव आते ही मां व बड़े भाई दीपक बदहवास हो गए। पिता बिलखते हुए कहा कि मैं घर पर होता तो किसी भी कीमत पर विकास को नहर पर नहीं जाने देता। मां से जिद करके वह घर से चला गया था। शाम को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीबी से खोदाई के कारण हो गए हैं गड्ढे

गांव अफोया के रहने वाले जिला पंचायत सदस्य शैलू पहलवान ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले पुलिया की मरम्मत का काम हुआ था। जेसीबी ने नहर में से मिट्टी निकालकर पुलिया पर डाली थी। तभी से यहां गहरे गड्ढे हो चुके हैं। नहर में उतरने पर किशोरों को गहराई का अंदाजा नहीं लगा। साथ ही पानी का बहाव भी तेज था जिससे विकास डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed