{"_id":"5f9db24f8ebc3e9be3463988","slug":"hathras-five-thousand-defaulters-of-the-city-may-get-dark-on-diwali-here-hathras-news-ali247697031","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शहर के पांच हजार बकायेदारो के यहां दिवाली पर हो सकता है अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शहर के पांच हजार बकायेदारो के यहां दिवाली पर हो सकता है अंधेरा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजली महकमे का बकाया वसूलने और बिजली चोरी रोकने पर खासा ध्यान है। अब शहर के पांच हजार बकायेदारों के यहां दिवाली पर अंधेरा हो सकता है। प्रत्येक जेई को हर रोज 20 कनेक्शन काटने का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही लाउडस्पीकर के जरिये लोगों को बिल जमा करने के लिए जागरूकभी किया जा रहा है। घरेलू कनेक्शन पर बिजली का वाणिज्यिक प्रयोग कर रहे उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वह निर्धारित विधा के अनुरूप कनेक्शन ले लें, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शहर में 30 प्रतिशत से अधिक बिजली की चोरी हो रही है। इस कारण यह शहर रेड जोन में शामिल है। इसके अलावा शहर में उपभोक्ताओं का बिजली महकमे पर काफी बकाया भी चल रहा है। काफी कोशिशों के बाद भी विभाग को बकाया नहीं मिल सका है। शहर में विभागीय अधिकारियों ने पांच हजार बकायेदारों की सूची तैयार की है।
प्रत्येक जेई को हर रोज 20 कनेक्शन काटने व राजस्व लाने के लिए कहा गया है, ताकि दिवाली तक बकाया की वसूली सही तरीके से हो सके। इसके अलावा टीमें उन लोगों को भी चिन्हित कर रही हैं कि जोकि घरेलू कनेक्शन से दुकानों की बिजली चला रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। एसडीओ पवन वर्मा का कहना है कि शहर में पांच हजार लोगों पर विभाग का बकाया है। प्रत्येक जेई को 20 कनेक्शन काटने के लिए कहा गया है। लोगों को बकाया जमा करने के लिए लाउडस्पीकर के जरिये जागरूक किया जा रहा है।