{"_id":"6080693d8ebc3ed20242cb7b","slug":"hathras-death-of-corona-infected-old-woman-of-tajpur-family-members-created-chaos-sadabad-news-ali2616004160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ताजपुर की कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ताजपुर की कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमण जानलेवा बन रहा है। बुधवार को कोरोना संक्रमण से गांव ताजपुर की 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
गांव ताजपुर निवासी 70 वर्षीय महिला का आगरा के एक अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उनकी हालत में सुधार आ गया, लेकिन जब अस्पताल में उनकी कोरोना की जांच की गई तो वह जांच में संक्रमित पाई गईं।
लिहाजा पिछले एक हफ्ते से उनका उपचार आगरा के ही अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। महिला के पति ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से वह बीमार थीं। उनकी कोरोना की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इधर, गांव नगला केसरी निवासी एक व्यक्ति भी अवागढ़ (एटा) में कोरोना संक्रमित पाया गया है।