{"_id":"6ab6dec9770b03789308e26c","slug":"rats-hollowed-out-the-distributarys-embankment-a-breach-submerged-20-bighas-of-paddy-hathras-news-c-56-1-hts1006-154732-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चूहों ने खोखली कर दी रजबहा की पटरी, कटने से 20 बीघा धान डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चूहों ने खोखली कर दी रजबहा की पटरी, कटने से 20 बीघा धान डूबा
Sat, 26 Sep 2026 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
रजबहा की कटी पटरी को जेसीबी से दुरुस्त कराते सिंचाई विभाग के कर्मचारी।स्रोत : सोशल मीडिया
- फोटो : Social Media
चूहों ने गोठे-दघैंटा रजबहा की पटरी के नीचे बिल बनाकर उसे खोखला कर दिया। इसके चलते शुक्रवार की सुबह गढ़ी रत्ती के पास रजबहा की पटरी कट गई। रजबहा का पानी तेज रफ्तार से आस-पास के करीब 20 बीघा धान की फसल में भर गया, जिससे पूरा धान पानी में डूब गया।
खेतों की ओर पहुंचे किसानों की जैसे ही नजर पड़ी तत्काल गांव में सूचना दी। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे। किसानों की ओर से सिंचाई विभाग को रजबहा की पटरी कटने की सूचना दी गई। इस पर सिंचाई विभाग की ओर से जेसीबी भेजकर रजबहा की पटरी दुरुस्त कराकर कटान बंद कराई गई तब किसानों ने राहत की सांस ली।
धान की फसल में पानी भरने से किसान मौनी, हरिओम और अतर सिंह आदि किसानों को नुकसान हुआ है। किसानों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग रजबहा की सफाई और निगरानी ठीक से नहीं करा रहा, इसी वजह से पटरी कटी। उन्होंने रजबहा की सफाई कराने और कमजोर पटरियों को दुरुस्त करने की मांग की है। उधर सिंचाई विभाग के एसडीओ वैभव सांगवान ने बताया कि पटरी के नीचे चूहों ने बिल बना रखे हैं, जिसकी वजह से नीचे से पटरी खोखली होकर कमजोर हो गई। इसी के चलते पटरी कटी थी। सूचना मिलते ही टीम भेजकर रजबहा की पटरी की कटान बंद करा दी गई।