फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Death of a farmer who went to guard the field

हाथरस : खेत की रखवाली करने गए किसान की मौत

Sun, 06 Feb 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Death of a farmer who went to guard the field
किसान की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पीहुरा के मजना नगला बघेल में जानवरों से फसलों की रखवाली करने गए एक किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सुबह परिजनों को खेत पर बनी झोपड़ी में उनका शव मिला। परिजनों का कहना है कि उनकी मौत ठंड की वजह से हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव नगला बघेल (पीहुरा) निवासी चुन्नीलाल बघेल के पुत्र भगवान सिंह उर्फ गैंडा (36) शुक्रवार की रात अपने खेतों में लगी आलू और गेहूं की फसल की रखवाली करने गए थे। देर रात तक फसल की देख रेख करने के बाद वे झोपड़ी में ही सो गए।
विज्ञापन

जब वह शनिवार की सुबह काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन देखने झोपड़ी पर पहुंचे तो वहां पर भगवान सिंह बिस्तर पर मृत अवस्था में मिले। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर आसपास के भी लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि आवारा पशु व जंगली जानवर फसलों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। उसी से सुरक्षा के लिए वे रात में खेतों की रखवाली करने जाते थे। रात में देर तक फसल की देखरेख करने के बाद वे वहीं झोपड़ी में ही सो जाते थे। परिजनों का कहना है कि भगवान सिंह की मृत्यु ठंड की वजह से हुई है।

किसान की मौत की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जा कर पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भगवान सिंह अपने पीछे पत्नी के साथ एक आठ वर्षीय पुत्री एवं पांच वर्षीय पुत्र को रोते बिलखते छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed