{"_id":"65805f7d9819f2955007f698","slug":"hathras-adm-driver-son-crushed-to-death-by-roadways-bus-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एडीएम चालक के बेटे को रोडवेज बस ने कुचला, हुई मौत, बाइक से जा रहा था कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एडीएम चालक के बेटे को रोडवेज बस ने कुचला, हुई मौत, बाइक से जा रहा था कोचिंग
Mon, 18 Dec 2023 08:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 18 Dec 2023 08:34 PM IST
सार
हाथरस के एडीएम के चालक का बेटा अपने बड़े भाई के साथ बाइक पर कोचिंग के लिए जा रहा था। रास्ते में रोडवेज बस ने उन्हें रोंद दिया। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई और बड़ा भाई बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
मृतक कृष्णा और विलाप करते परिजन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में कोचिंग जा रहे एडीएम के चालक के बेटे को 18 दिसंबर की दोपहर करीब सवा तीन बजे मथुरा रोड पर ओढ़पुरा के निकट रोडवेज बस ने कुचल दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
एडीएम के चालक मनोज निवासी अजरोई कोतवाली सासनी कलेक्ट्रेट परिसर में बने आवास में रहता था। उसका 13 वर्षीय बेटा कृष्णा (13) सेंट आरएच स्कूल लक्ष्मीनगर में कक्षा सात का विद्यार्थी था। वह मुरसान गेट पर कोचिंग पढ़ता था। कृष्णा बड़े भाई गगन के साथ बाइक से कलेक्ट्रेट की तरफ से कोचिंग में पढ़ने मुरसान गेट जा रहा था। रास्ते में ओढ़पुरा के निकट रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित हो गई और कृष्णा बस के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। गगन बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने घायल कृष्णा को उचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन शोक में डूब गए और रोने-बिलखने लग गए। पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन