{"_id":"69ebd63b1f12ffc6bd0d13be","slug":"fire-breaks-out-in-cemetery-due-to-pile-of-garbage-hathras-news-c-63-1-sali1025-104807-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कूड़े के ढेर से कब्रिस्तान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कूड़े के ढेर से कब्रिस्तान में लगी आग
विज्ञापन
आग से कब्रिस्तान में जलकर राख हुए पेड़। संवाद
- फोटो : Samvad
पुरदिलनगर रेलवे फाटक के निकट स्थित फारूकी समाज के कब्रिस्तान में बृहस्पतिवार को अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटों को देख कर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर फारूकी समाज के लोग पहुंच गए।
इन लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समाज के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है, क्योंकि सड़क के किनारे डाले जा रहे कूड़े के ढेर पर यह आग सुलगी थी, जो बाद में कब्रिस्तान तक पहुंच गई।
दरअसल, नगर पालिका प्रशासन के कर्मियों द्वारा पुरदिलनगर मार्ग पर कूड़ा डाला जाता है। कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध से वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्मी के कारण इसी सूखे कचरे में अक्सर आग लग जाती है। जिससे आसपास के क्षेत्रों में आग लगने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी कूड़े में लगी आग से सड़क के किनारे खड़े कई पेड़ झुलस गए थे। बृहस्पतिवार को भी कूड़े में आग लग गई और लपटें कब्रिस्तान तक फैल गईं। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि यदि समय पर प्रयास न किया गया होता तो आग कब्रिस्तान से सटे अन्य क्षेत्रों तक भी फैल सकती थी।
इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष मुंशीर कुरैशी ने कहा कि शीघ्र ही नगर पालिका का कूड़ा डंपिंग सेंटर सक्रिय हो जाएगा। जिससे कूड़ा डालने की समस्या समाप्त हो जाएगी। गर्मी में सभी कूड़ा डलाव स्थलों के आसपास इसका भी ध्यान रखा जाएगा कि किसी तरह आग लगने की कोई घटना न हो।