फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Delhi Police-Finance team attacked

Hathras: दिल्ली पुलिस-फाइनेंस टीम पर हमला, पुलिस कर्मी सहित दो घायल, सात पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार

Fri, 14 Nov 2025 05:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 14 Nov 2025 05:49 PM IST
सार

आरोपी को दिल्ली पुलिस व फाइनेंस कंपनी की टीम ने पकड़ लिया था, लेकिन उसके साथी व आसपास के लोगों ने टीम को घेर लिया और मारपीट की। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों व पुलिस के साथ मारपीट की गई। इसमें सभी के चोट आई।

विज्ञापन
Delhi Police-Finance team attacked
पिटाई से घायल फाइनेंस कर्मी व दिल्ली पुलिस का हेड कांस्टेबल - फोटो : संवाद

विस्तार

रिकवरी के सात साल पुराने मामले में हाथरस में चंदपा के गांव चंद्रगढ़ी पहुंची दिल्ली पुलिस व फाइनेंस कंपनी की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को छुड़ा लिया गया। पिटाई में फाइनेंस कंपनी के अधिकारी व पुलिस कर्मी को चोट आई हैं। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


कैपिटल ट्रस्ट लिमिटेड की एमजी रोड, सुल्तानपुर दिल्ली शाखा में तैनात कर्मी करन सिंह ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि गांव के इस्लाम ने सात साल पहले कंपनी से व्यापार के नाम पर लोन लिया था, लेकिन चुकाया नहीं। दो लाख रुपये का लोन था, जिसकी ब्याज लगाकर 2.80 लाख रुपये का भुगतान शेष है। आरोपी ने जो चेक दिया था, वह बाउंस हो गया था। 2018 में कंपनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला साकेत कोर्ट में पहुंचा। वारंट होने पर भी आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। करन ने बताया कि कोर्ट से आरोपी को भगोड़ा घोषित किया गया है। कोर्ट के ही आदेश पर 12 नवंबर की दोपहर को दिल्ली पुलिस व फाइनेंस कंपनी के लोग गांव चंद्रगढ़ी पहुंचे थे।
विज्ञापन


यहां इस्लाम को पकड़ लिया था, लेकिन उसके साथी व आसपास के लोगों ने टीम को घेर लिया और मारपीट की। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों व पुलिस के साथ मारपीट की गई। इसमें सभी के चोट आई। कंट्रोल रूम की सूचना पर चंदपा कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। तब तक इस्लाम व उसके घर वाले गांव से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से आसिफ मलिक, पंकज शर्मा व मोनू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, करन सिंह, कंपनी के स्टेट हेड गौरव शर्मा व ट्रेजरी हेड जितेंद्र के चोट आईं। पुलिस ने इनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। करन की तहरीर पर पकड़े गए तीनों युवकों के अलावा इस्लाम, शाहिद, सद्दाम व आस मोहम्मद के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी से मारपीट करने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस्लाम व अन्य लोग फरार हैं।

फाइनेंस कर्मियों पर हमले की जानकारी मिली थी। शिकायत पर घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन गिरफ्तार कर लिए गए हैं। शेष आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।-अमित पाठक, सीओ सादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed