{"_id":"594ff8634f1c1b16058b46dd","slug":"youth-killed-in-a-bumblebee-trip-deathin-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबे में नहाने गए युवक को पड़ा दौरा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंबे में नहाने गए युवक को पड़ा दौरा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
river death
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंबे में नहाने गए एक युवक को दौरा पड़ गया और इस दौरान पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में मातम पसरा है।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर के रहने वाले 19 वर्षीय अकरम को अक्सर दौरे पड़ते थे। अकरम रविवार को हसायन और हाथरस जंक्शन थानों की सीमा पर मौजूद भेंटा बंबे में नहाने गया था। परिजनों को आशंका है कि नहाने के दौरान उसे दौरा पड़ गया और वह बंबे के पानी में गिर पड़ा। इस दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई। बंबे में पानी का बहाव तेज होने के कारण अकरम का शव पुल तक बहता चला आया।
यहां राह से गुजरते लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इन्हीं में से किसी एक ने अकरम को पहचान लिया और परिजनों को सूचित कर दिया। अकरम का शव देखकर परिजन बिलख उठे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। पुलिस भी इसे एक हादसा मान रही है।