{"_id":"5724eafb4f1c1b3969a921f6","slug":"troubled-by-the-threats-made-by-goldsmith-approached-the-dgp","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकियों से परेशान सुनार ने डीजीपी से लगाई गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धमकियों से परेशान सुनार ने डीजीपी से लगाई गुहार
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शातिर अपराधियों पर नकेल कसने का दावा करने वाली जिले की पुलिस आम लोगों की शिकायतों को किस तरह ठंडे बस्ते में डाल देती है, इसका ताजा उदाहरण हैं सुनार विजय कुमार वर्मा। इनकी दुकान में चोरी और चोरी के आरोपी के इन्हें जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामलों को पुलिस ने दर्ज ही नहीं किया। इससे आरोपी के हौसले बढ़ गए हैं और अब वह हर रोज इन्हें धमका रहा है। वर्मा ने अब डीजीपी से गुहार लगाई है। उन्होंने अपनी शिकायत मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, आईजी, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक को भी भेजी है। आरोपी के हौसले बढ़ने पर उसने शनिवार को फिर धमकी दी। वर्मा का कहना है कि थाना हाथरस गेट पुलिस कार्रवाई नहीं कर आरोपियों को संरक्षण दे रही है, जिससे उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं। वर्मा ने अपनी जान को खतरे का अंदेशा जताया है और कहा है कि अगर उनके साथ कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी थाना हाथरस गेट पुलिस होगी।
ऐसा नहीं है कि पुलिस गंभीर नहीं है। मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। विजय कुमार वर्मा की शिकायत दर्ज की जाएगी। आरोपी को जल्द दबोचकर कार्रवाई की जाएगी।
- केपी सिंह, थानाध्यक्ष, हाथरस गेट
विज्ञापन
ऐसा नहीं है कि पुलिस गंभीर नहीं है। मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। विजय कुमार वर्मा की शिकायत दर्ज की जाएगी। आरोपी को जल्द दबोचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- केपी सिंह, थानाध्यक्ष, हाथरस गेट