{"_id":"5a355de64f1c1b9e678c2059","slug":"tragedy-killed-by-train-from-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदयात्रा में शामिल कारोबारी की ट्रेन से कटकर मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पदयात्रा में शामिल कारोबारी की ट्रेन से कटकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
train
शहर की नेहरू कॉलोनी के रहने वाले कपड़ा कारोबारी 65 वर्षीय किशन लाल अरोरा की शनिवार दोपहर मुरसान में मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। किशनलाल अरोरा पदयात्रा में वृंदावन जा रहे थे। उनकी मौत से परिवार के लोग गहरे सदमे में है। वहीं शनिवार को हादसे के बाद शहर के पंजाबी मार्केट में कपड़े की कई दुकानें बंद रहीं।
किशन लाल अरोरा की पंजाबी मार्केट में किशनलाल एंड संस (मामू भांजा) के नाम से कपड़े की दुकान है। वह हर वर्ष की तरह इस बार भी नयागंज स्थित श्रीनाथ जी मंदिर से वृंदावन जाने वाली पदयात्रा में शामिल थे। पदयात्रा मुरसान पहुंची तो श्रद्धालुओं ने कुछ देर आराम करने की बात कही। इस पर किशनलाल अरोरा व दूसरे लोगों ने कुछ देर आराम किया और जलपान के बाद पदयात्रा के लिए तैयार हो गए। इससे पहले किशनलाल अरोरा लघुशंका करने के लिए मुरसान के रेलवे फाटक संख्या 324 के पास पहुंचे और लघुशंका करने लगे।
इसी दौरान हाथरस की ओर से तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मुरसान पुलिस, जीआरपी और शहर के कुछ कपड़ा कारोबारी मौके पर पहुंच गए। कारोबारी की मौत की खबर से परिवार के लोग सन्न रह गए। वहीं पंजाबी मार्केट में कुछ दुकानें बंद हो गईं और कुछ दुकानों के बाहर लोग जमा होकर हादसे पर दुख जताने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।