फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Woman found hanging; maternal family alleges murder.

Fatehpur News: महिला का फंदे से लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 20 Sep 2026 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Woman found hanging; maternal family alleges murder.
किशनपुर। थाना क्षेत्र के रहियापुर मजरे रामपुर गांव में रविवार सुबह महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। वहीं मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रहियापुर मजरे रामपुर गांव निवासी राममगन निषाद के बेटे नेमचंद्र निषाद की शादी इसी वर्ष एक मई को असोथर थाना क्षेत्र के जरौली गांव निवासी लोटन निषाद की बेटी मनीषा देवी से हुई थी। परिजन ने बताया कि करीब दो माह पहले नेमचंद्र नौकरी के सिलसिले में बाहर चला गया था। मनीषा सास-ससुर के साथ रह रही थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह मनीषा कमरे से बाहर नहीं आई तो ससुरालीजन दूसरी मंजिल स्थित उसके कमरे में पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों को बुलाया गया। दीवार तोड़कर लोग कमरे में पहुंचे तो मनीषा का शव पंखे में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मनीषा पति के साथ रहने की जिद कर रही थी। पति ने कुछ दिन बाद उसे साथ ले जाने की बात कही थी। इसे लेकर दोनों के बीच फोन पर अक्सर विवाद होता था। थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed