{"_id":"5ac26c374f1c1bec618b50b8","slug":"stop-train-and-pelting-stone-two-policemen-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन, पुलिस पर पथराव, दो दरोगा घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेन, पुलिस पर पथराव, दो दरोगा घायल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में सोमवार को आयोजित भारत बंद के दौरान जिलेभर में दलित समाज के लोगों ने जगह-जगह उग्र प्रदर्शन कर विरोध जताया। शहर में प्रदर्शनकारियों ने सदर तहसील के बाहर जाम लगाकर नारेबाजी की और इसके बाद तालाब चौराहा रेलवे फाटक से कुछ पहले कासगंज जा रही ट्रेन को रोककर हंगामा काटा। पुलिस को प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने 13 आरोपियों को हिरासत में लिया है। इनमें से ज्यादातर की उम्र 18 से 22 साल के बीच है।
एसडीएम को ज्ञापन सौंपने से पहले प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी एक्ट को पूर्व की भांति किए जाने की मांग करते हुए नगर पालिका में सभा की और इसके बाद एसडीएम सदर को तहसील में ज्ञापन सौंपा। इसके बाद ही प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और तहसील के बाहर सड़क पर जाम लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी रोडवेज बसों की छतों पर चढ़ गए। सदर तहसील पर जाम लगाने के बाद प्रदर्शनकारी तालाब चौराहा पहुंचे और रेलवे ट्रैक पर इकट्ठा होने लगे। प्रदर्शनकारियों ने कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन को मधुगढ़ी के पास रोक दिया और ट्रेन के इंजन पर झंडे लगाकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। विरोध में प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। इसमें दो दरोगाओं को चोट आई है।
पथराव से मथुरा रोड से गुजर रहे कई वाहनों के शीशे टूट गए। सदर कोतवाली पुलिस ने 13 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
इधर, सिकंदराराऊ में भी इस मुद्दे पर एससी-एसटी वर्ग के लोगों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शनकारी जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों ने पंत चौराहे पर कुछ देर के लिए जाम भी लगाया, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम खुलवा दिया। इन लोगों ने एसडीएम सिकंदराराऊ ज्योत्सना बंधु को ज्ञापन दिया। सादाबाद में भी बसपाइयों और दलित समाज के लोगों ने जुलूस निकाला और एसडीएम जयप्रकाश को ज्ञापन सौंपा। हसायन में भी लोगों ने जुलूस निकाला और सिकंदराराऊ जाकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मुरसान के दलित समाज के लोगों ने हाथरस के प्रदर्शन में हिस्सा लिया।