फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Racket busted in the Mandu

मेंडू में नशे-सट्टे के गोरखधंधे का भंडाफोड़ 

Tue, 20 Feb 2018 12:02 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस। Updated Tue, 20 Feb 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
 Racket busted in the Mandu
raid
मेंडू में सोमवार दोपहर सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एनडीपीएस में वांछित एक आरोपी की दुकान और मकान पर छापा मारा। देर तक चले सर्च अभियान के दौरान पुलिस को आरोपी के घर से भारी मात्रा में गांजा, सफेद पाउडर, चिलम, सट्टे की पर्चियां और लाखों की नकदी मिली। पुलिस ने मौके से आरोपी हरिओम पुत्र कंचन सिंह और उसकी पत्नी मुन्नी देवी को हिरासत में ले लिया। देर शाम दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस और जुआ-सट्टा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन


एसपी घुले सुशील को मेंडू में नशे और सट्टे के बड़े कारोबार के संचालित होने की जानकारी बीते काफी दिनों से मिल रही थी। कारोबार संचालित करने का आरोपी हरिओम थाना हाथरस जंक्शन में एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहा था। चूंकि एनडीपीएस के मामले में किसी राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में ही छापेमारी की जा सकती है, इसलिए सीओ सिकंदराराऊ के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी के लिए भेजी गई। हाथरस जंक्शन, हसायन और महिला थाने से पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। सोमवार दोपहर तीन बजे सीओ आशीष प्रताप सिंह एसओ हाथरस जंक्शन जगदीश चंद्र और एसओ महिला थाना पंकज रानी के साथ जैसे ही आरोपी हरिओम के खोके पर पहुंचे। वहां मौजूद एक शख्स ने दौड़ लगा दी।
विज्ञापन


सीओ सिकंदराराऊ आशीष प्रताप सिंह ने उसका पीछा शुरू कर दिया। आरोपी दौड़कर हरिओम के बापू बाजार स्थित घर पहुंच गया। पुलिस भी पीछे-पीछे आरोपी के घर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक छापेमारी के समय आरोपी के घर पर गांजा खरीदने और सट्टा लगाने वाले लोगों की काफी भीड़ लगी थी। पुलिस को देखते ही लोग भाग निकले। अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घर के अंदर जाकर तलाशी शुरू कर दी। घर के कोने-कोने की तलाशी शुरू कर दी। देर तक चली तलाशी के बाद मौके से भारी मात्रा में गांजा, सफेद पाउडर, 6.57 लाख की नकदी, चिलम, सट्टे की पर्चियां आदि मिलने पर घर में मौजूद हरिओम और उसकी पत्नी मुन्नी देवी को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिकंदराराऊ ने बताया कि भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। इसका वजन नहीं कराया गया है। वहीं सफेद पाउडर को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अभी इस पाउडर का भी वजन नहीं कराया जा सका है। यह पाउडर कीमती स्मैक या हेरोइन भी हो सकती है। सीओ ने बताया कि हरिओम के गोरखधंधे में उसकी पत्नी मुन्नी देवी भी शामिल रहती थी। दोनों को हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपएस और जुआ-सट्टा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed