{"_id":"5b89908142c79252c6583ac8","slug":"noida-s-young-man-dies-falling-from-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से गिरकर नोएडा के युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से गिरकर नोएडा के युवक की मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में टैंकर में पीछे से घुस कर क्षतिग्रस्त हुई कार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक रोडवेज बसों से जहरखुरानी के शिकार यात्रियों को सुनसान जगहों पर पटककर चले जाने की ही शिकायतें आ रही थीं, लेकिन गुरुवार की शाम को रोडवेज बस से गिरकर युवक की मौत हो गई। आशंका है कि युवक को चलती बस से धक्का देकर गिराया गया है। मृतक के भाई ने रोडवेज बस चालक-परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव पथवाड़ी नोएडा निवासी रामवीर सिंह (40 वर्ष) पुत्र भीम सिंह की कोतवाली के गांव पोरा में सुसराल है। गुरुवार को वह दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड से सिकंदराराऊ आने के लिए रोडवेज बस संख्या यूपी 32 एटी-1326 में सवार हुआ। रात करीब सात बजे एटा रेलवे फाटक से आगे लोगों ने एक युवक को घायल अवस्था में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में देखा। घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अगर युवक सुबह घायल और बेहोशी की हालत में मिलता तो माना जा सकता था कि वह जहरखुरानी का शिकार हुआ है। उसके सिर और पांव में चोटों के निशान से पूरी आशंका है कि या तो उसे बस से धक्का दिया गया है या फिर वह खुद गिरा है। युवक के पास से मात्र 15 रुपये और कोई अन्य सामान बरामद नहीं हुआ है। मृतक के परिजनों को बुलाया गया। तलाशी में मृतक के कब्जे से रोडवेज बस की टिकट बरामद हुई है, जिसके आधार पर रोडवेज बस का नंबर ट्रेस हुआ। मृतक के भाई भूलेराम पुत्र भीम सिंह ने रोडवेज बस के चालक-परिचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।