फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married for dowry murder , escaped laws

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, ससुराली फरार

Mon, 01 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। नगला बुधू में सोमवार को एक विवाहिता का शव उसकी ससुराल में फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मौके से ससुराली फरार हो गए। मायके वालों ने विवाहिता के ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने और फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। थाना हाथरस गेट पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन

सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला आम निवासी हरचरन ने अपनी बेटी शशि की शादी सात मई 2014 को नगला बुधू के हरवंश पुत्र बिहारीलाल से की थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर शशि (27) को लगातार परेशान कर रहे थे। उसे कई बार मायके भेज दिया गया था, लेकिन हर बार मायके वाले समझा-बुझाकर अपनी बेटी को उसकी ससुराल छोड़ आते थे। सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने मायके वालों को घटना की खबर दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने ससुरालियों की तलाश की, लेकिन वे सभी फरार हो गए। थाना हाथरस गेट एसओ राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि आरोपी ससुरालियों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed