Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Love struck woman climbs tower in Ballia insists marrying lover man previously sent jail court order

इश्क का बुखार: बलिया में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती, प्रेमी से शादी की जिद; अदालत ने युवक को भेजा था जेल

Sat, 21 Nov 2026 06:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 21 Nov 2026 06:44 PM IST
सार

प्रेमी से शादी करने की जिद पर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसे टावर पर चढ़ा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवती को नीचे उतारने के लिए घंटों मान-मनौव्वल का दौर चला। बताया गया कि सितंबर में वह प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसके बाद अदालत ने प्रेमी को जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
Love struck woman climbs tower in Ballia insists marrying lover man previously sent jail court order
मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमी के साथ शादी करने की जिद में शनिवार सुबह एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। नगरा क्षेत्र के पांडेयपुर गांव के समीप हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। युवती को टावर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। काफी देर तक चले मान-मनौव्वल के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद उसे थाने ले जाकर परिजनों की मौजूदगी में समझाया-बुझाया गया।

विज्ञापन




विशाल राजभर भंडारी से एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बीते सितंबर माह में दोनों घर से भाग गए थे। इस मामले में लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विशाल पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था, वहां से अदालत ने जेल भेज दिया। कुछ दिनों से जमानत पर बाहर आने के बाद भी प्रेमिका विशाल के साथ शादी करने की मांग पर अड़ी हुई थी। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

वह प्रेमी को जेल से छुड़ाने और उसके साथ शादी कराने की जिद कर रही थी। परिजनों द्वारा शादी से इंकार करने पर वह गांव के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गई। कुछ ही देर में इसकी खबर पूरे इलाके में फैल गई। टावर के नीचे सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ऊंचाई पर चढ़ी युवती को देखकर लोग अनहोनी की आशंका से परेशान रहे।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय मिश्र पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक युवती को नीचे उतरने के लिए समझाया। पुलिसकर्मियों ने उसे भरोसा दिलाया कि नीचे आने पर उसकी बात सुनी जाएगी। लगातार समझाने और मान-मनौव्वल के करीब डेढ़ घंटा बाद युवती नीचे उतरने को तैयार हुई। 

पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस युवती को थाने ले गई और दोनों के परिजनों को बुलाकर बातचीत की। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों से बातचीत कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed