{"_id":"6b0196f8349aae2b3407a0dd","slug":"imprisoned-in-connection-with-the-murder-of-a-domestic-help-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164217-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: घरेलू सहायिका की हत्या में जेल में बंद डॉक्टर के बेटे ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: घरेलू सहायिका की हत्या में जेल में बंद डॉक्टर के बेटे ने की खुदकुशी
विज्ञापन
-बेगमपुर इलाके की घटना, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की 13वीं मंजिल से लगाई छलांग
-मृतक लॉ का फर्स्ट ईयर का छात्र था, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
-अमर कॉलोनी इलाके में हुई थी घरेलू सहायिका की हत्या, इस मामले में पुलिस ने उसके डॉक्टर पिता को किया था गिरफ्तार
-परिजनों ने पुलिस को बताया पिता के जेल जाने के बाद से डिप्रेशन में था छात्र, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमर कॉलोनी में घरेलू सहायिका मीना हलधर की हत्या में जेल में बंद डॉक्टर मनीष गुप्ता के 19 वर्षीय बेटे पार्थ गुप्ता ने खुदकुशी कर ली। लॉ के फर्स्ट ईयर के छात्र पार्थ ने रोहिणी सेक्टर 32 इलाके में एक बहुमंजिला इमारत की 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन परिजनों का कहना है कि पिता के जेल जाने के बाद से वह डिप्रेशन में था। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को सेक्टर 32 रोहिणी के एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के पास के एक युवक के लहूलुहान हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही बेगमपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि युवक ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाई है।
पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी कैमरे की जांच करते हुए सेक्टर 32 स्थित एक घर पर पहुंची। यह घर युवक की नानी का था। जहां पूछताछ में युवक की पहचान पार्थ गुप्ता के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह लॉ का फर्स्ट ईयर का छात्र था। वह घर से किसी दोस्त से मिलने की बात कहकर निकला था। उसने अपना मोबाइल भी घर पर छोड़ दिया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छानबीन में पता चला कि पार्थ के माता-पिता त्वचा विशेषज्ञ हैं। उसकी मां अमर कॉलोनी के माउंट कैलाश इलाके में रहती है। जबकि उसके पिता मनीष गुप्ता को जून माह में उनकी घरेलू सहायिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल जेल में है। परिजनों ने बताया कि पार्थ कुछ दिन से अपनी नानी के घर रह रहा था। परिजनों के मुताबिक पिता के जेल जाने के बाद से वह डिप्रेशन में था। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शुरुआती जांच में खुदकुशी का मामला लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की छानबीन कर रही है।