{"_id":"6b0197d00c4017413e03f983","slug":"swift-car-spotted-driving-with-its-number-plate-obscured-video-goes-viral-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108042-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नंबर मिटाकर दौड़ रही स्विफ्ट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नंबर मिटाकर दौड़ रही स्विफ्ट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
नंबर प्लेट से छह अंक गायब, डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी
वायरल वीडियो-
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सिविल लाइंस क्षेत्र में एक स्विफ्ट गाड़ी की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ और डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी रखे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वहां गाड़ी नहीं मिली। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वायरल वीडियो में गाड़ी की नंबर प्लेट पर दर्ज 10 अंकों में से छह अंक गायब दिखाई दे रहे हैं। इससे नंबर प्लेट के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ किए जाने की आशंका जताई जा रही है। गाड़ी के डैशबोर्ड पर पुलिस की टोपी भी रखी दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद लोग यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि एक ओर यातायात पुलिस अभियान चलाकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की गाड़ियां नियमों के उल्लंघन पर सवाल खड़े कर रही हैं।
लोगों का कहना है कि कैमरों से होने वाले चालान से बचने के लिए कुछ वाहन चालक नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करते हैं, ताकि कैमरे वाहन का नंबर दर्ज न कर सकें। हालांकि, इस मामले में गाड़ी के मालिक और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ के उद्देश्य की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि वीडियो में दिखाई गई लोकेशन पर पुलिस टीम भेजी गई थी, लेकिन वहां गाड़ी नहीं मिली। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।