Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Husband and wife face death threats for testifying in murder case

Haridwar News: हत्या के मामले में गवाही देने पर पति-पत्नी को हत्या की धमकी

Sat, 21 Nov 2026 06:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 21 Nov 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife face death threats for testifying in murder case
कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। हत्या के मामले में पैरवी करने पर एक महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने पहले इंस्टाग्राम ग्रुप में महिला के पति के साथ गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर हत्या करने की धमकी दी। इसके अगले दिन आधी रात को आरोपियों की गाड़ी महिला के घर के बाहर से गुजरी और इसी दौरान गली में फायरिंग की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, शेफाली वैद्य निवासी शांतिपुरम कॉलोनी जगजीतपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार से संबंधित हत्या का मुकदमा जिला न्यायालय रोशनाबाद में विचाराधीन है। आरोप है कि मामले में विपक्षियों ने उनके जेठ अमरजीत चौधरी की 2023 में गोली मारकर हत्या कर दी थी जबकि उनके पति भी गोली लगने से घायल हुए थे। आरोप है कि 18 नवंबर को एक इंस्टाग्राम ग्रुप में मानू उर्फ मंदीप, खाटू उर्फ जतिन चौधरी और जोली उर्फ रजत चौधरी ने उनके पति के साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन


आरोप है कि तीनों ने उन्हें घर में घुसकर मारने की धमकी दी। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed