{"_id":"57a4de3a4f1c1b6f152bbf53","slug":"imprisoned-in-her-home-after-marriage-beatings","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद युवती घर में कैद, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के बाद युवती घर में कैद, मारपीट
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Sat, 06 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर समुदाय के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती अब तलाक मांग रही है। युवती ने इस संबंध में सदर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने युवती को कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवती का कहना है कि तीन माह पूर्व उसने अपने मां-बाप की इच्छा के विरुद्ध गैर समुदाय के युवक से कोर्ट मैरिज की थी। युवक विवाहित था और पहली पत्नी को छोड़ चुका है। युवक के मां-बाप भी इस शादी के खिलाफ थे।
आरोप है कि शादी के बाद उसका नाम बदल दिया गया। इसके बाद उसे कभी भी घर से नहीं निकलने दिया गया। सास-ससुर हमेशा उसे घर के अंदर रहने की नसीहत देते। पति ने समाज में किसी को इस बारे में नहीं बताया।
विज्ञापन
जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। इस पर वह घर से बाहर निकलने का मौका तलाशने लगी। शुक्रवार को भी उसके साथ मारपीट की गई। पति के काम पर जाते ही मौका पाकर युवती पहले अपनी मां के पास गई और फिर थाने पहुंच गई।
युवती के शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवती का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।