फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hindu leader dies in accident, four injured

हिंदूवादी नेता की हादसे में मौत, चार घायल

Sun, 03 Jun 2018 12:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,हाथरस/शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो,हाथरस/शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। Updated Sun, 03 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hindu leader dies in accident, four injured
शिवम का फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala
हाइवे स्थित थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में बालाजी मंदिर के पास सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्वाभिमान दल हाथरस के जिला प्रभारी शिवम वशिष्ठ की मौत हो गई। जबकि राष्ट्रीय संयोजक दीपक शर्मा, उनके भाई, बहन सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया है। इस घटना की जानकारी होते ही जिला अस्पताल में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए। 
विज्ञापन


हाथरस में आशीर्वाद वाटिका निवासी राष्ट्रीय स्वाभिमान दल के राष्ट्रीय संयोजक दीपक शर्मा (30) अपने बड़े भाई राजेश शर्मा (40) के दांत का उपचार कराने होंडा सिटी कार से लखनऊ गए थे। दीपक शर्मा का दोस्त एवं राष्ट्रीय स्वाभिमान दल हाथरस के जिला प्रभारी शिवम वशिष्ठ पुत्र विनोद शर्मा निवासी मोहल्ला श्रीनगर हाथरस एवं दीपक की बहन गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर छह निवासी शीतला कौशिक उर्फ सीमा (35) पत्नी संतोष कौशिक और भांजा वंश साथ में थे। 
विज्ञापन


लखनऊ से हाथरस लौटते वक्त उनकी तेज रफ्तार होंडा सिटी कार शनिवार अल-सुबह हाइवे स्थित बालाजी मंदिर के  पास आगे चल रही डीसीएम में पीछे से जा घुसी। कार इतनी तेजी से टकराई कि आगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा डीसीएम चालक द्घारा अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। दीपक गाड़ी चला रहे थे जबकि शिवम बगल की सीट पर बैठे थे। शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दीपक शर्मा, राजेश, शीतल उर्फ सीमा एवं वंश को जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने पर घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। हादसे में शिवम की मौत की खबर से परिवार में चीखपुकार  मच गई। अस्पताल में हिंदूवादी नेता पहुंच गए। घटना के बारे में जाना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed