{"_id":"5ada30dc4f1c1b042e8b4892","slug":"encounter-in-the-tonga-gang-and-police-a-dacoit","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोंटा गैंग और पुलिस में मुठभेड़, एक दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोंटा गैंग और पुलिस में मुठभेड़, एक दबोचा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक इनामी बदमाश की तलाश में जलेसर रोड से गुजर रही कोतवाली पुलिस और एक कार में मौजूद टोंटा गैंग के सदस्यों के बीच कांशीराम टाउनशिप से आगे जलेसर रोड पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि चार आरोपी भाग निकले। पुलिस ने कार और उसके अंदर रखी राइफल, तमंचा और कारतूस के अलावा हजारों रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस को कार के अंदर से एक मोबाइल और कई टेलीफोन डायरी मिली हैं। इन डायरियों में दर्ज फोन नंबरों को जांच के लिए एसओजी को दिया गया है।
कोतवाल जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक बजे के करीब एसआई आशीष कुमार यादव, जगवीर सिंह पुलिस जीप में कांस्टेबल विजय कुमार, प्रवीन, धर्मेंद्र खारी के साथ जलेसर रोड पर एक इनामी बदमाश की तलाश में पहुंचे थे। तभी कांशीराम टाउनशिप के सामने खड़ी कार को देखकर पुलिसकर्मियों को कुछ शक हुआ। पुलिसकर्मियों ने जब कार के अंदर बैठे लोगों से बाहर निकलने को कहा तो अंदर बैठे लोग सकपका गए। चार युवक कार से बाहर निकले और भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायर कर दिया।
एक शख्स के हाथ में 315 बोर की इंग्लिश राइफल थी, वह इसे फेंककर भागने लगा। आरोपियों ने बचने को कुछ और फायर किए और मौका देखकर चारों भाग निकले। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। आरोपियों के भाग निकलने पर पुलिस ने फेंकी गई राइफल कब्जे में ले ली और कार में मौजूद सुमित गौतम पुत्र सुरेश चंद्र गौतम निवासी सादाबाद गेट, हाथरस को दबोच लिया। कार की तलाशी ली गई। सुमित के पास से एक तमंचा और दो कारतूस मिले। एक कारतूस राइफल में फंसा हुआ था और आठ कारतूस उसकी बट में लगे थे। कार के अंदर से पुलिस को कुछ कागजात भी मिले।
विज्ञापन
कोतवाल जसपाल पंवार के मुताबिक यह कागजात टोंटा गैंग के सदस्य मोना ठाकुर की जमानत से संबंधित हैं। मोना ठाकुर इस समय जेल में है। सुमित ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि भागे हुए आरोपियों में दो टोंटा गैंग के पुराने सदस्य हैं, इनमें से एक संजीव उर्फ संजू पुत्र प्रवेंद्र पाल सिंह और दूसरा प्रदीप पुत्र रामभूल निवासीगण नगला इमलिया है। सुमित ने बताया कि वह बाकी दो आरोपियों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानता। कोतवाल जसपाल पंवार ने बताया कि शहर में गैंग के सदस्य व्यापारियों से चौथ वसूली की कोशिश में जुटे थे। पुलिस को कई शिकायतें मिल रही थीं। कार से 14,265 रुपये मिले हैं, जो अवैध वसूली से जुटाए गए लगते हैं। कार को सीज किया गया है। जसपाल पंवार ने बताया कि संजू और प्रदीप टोंटा गैंग के पुराने सदस्य हैं और मावी हत्याकांड में शामिल रहे हैं। मथुरा जेल में हुए गैंगवार में भी आरोपी शामिल रहे हैं। पुलिस जल्द ही दोनों को दबोचने की बात कह रही है।