{"_id":"575dab5c4f1c1b283e11bae2","slug":"elderly-man-was-beaten-and-killed-the-bodies-in-the-field-of-fen","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की पीटकर हत्या, शव खेत में फें का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ की पीटकर हत्या, शव खेत में फें का
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
अधेड़ की पीटकर हत्या, शव खेत में फें का
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। हसायन के गांव नगला सकत में गुलाब के खेत में रविवार सुबह अधेड़ की लाश मिलने से लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देर तक जांच पड़ताल की। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है, फिर भी पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करने की बात कह रही है।
50 वर्षीय सोनपाल पुत्र भूदेव शनिवार रात को घर के पास घेर में सोए हुए थे। सुबह जब उनकी बेटी लक्ष्मी घेर पर गई तो उसे पिता के जूते और अंगोछा ही दिखाई दिया। इस पर सोनपाल की खोजबीन की गई तो घेर से कुछ दूर गुलाब के खेत में उनका शव पड़ा मिला। सिर पर चोट के गहरे निशान थे। पास में एक टूटा हुआ डंडा पड़ा था। आसपास की फसल खराब हो चुकी थी। खेत से कुछ दूरी पर शराब के खाली पौवे भी मिले। इससे सोनपाल की खेत पर पीटकर हत्या किए जाने की आशंका प्रबल हो गई। मौके पर पहुंचे एसपी अजयपाल शर्मा और सीओ डीके वालियान ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी की। सोनपाल के भाई घनश्याम ने बताया कि सोनपाल के पांच संतान हैं। तीन बेर्टे इंट-भट्ठों पर मजदूरी करते हैं। सोनपाल खुद मजदूरी किया करते थे। घनश्याम ने पुलिस को दी शिकायत में गांव के मुन्नालाल बघेल और भानुप्रताप सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव में परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट
हाथरस। गांव नगला सकत में ही बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। बिल्किश पत्नी मुन्ने खां का परिवार गांव में रहता है। परिवार के सदस्य शनिवार रात को घेर पर सोए हुए थे। पुत्रवधु रजिया रात को लघुशंका के लिए उठी तो उसे बदमाशों की आहट सुनाई दी। पति सलमान और चचिया ससुर बली मोहम्मद को उसने जगाया। बदमाशों ने तब तक धावा बोल दिया। सलमान और वली मोहम्मद को बंधक बनाकर वह खेत में डाल गए। परिवार की महिलाओं से बदमाशों ने सोने चांदी के
विज्ञापन
हसायन में हुई हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अभी गहराई से जांच की जा रही है। शक के दायरे में कुछ लोग आ रहे हैं। इसी गांव में लूट की जो घटना बताई जा रही है, वह संदिग्ध लग रही है। इस मामले की भी जांच की जा रही है।
--अजयपाल शर्मा, एसपी--