फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Despite the prohibitions account extracted 1.15 million

रोक के बावजूद खाते से 1.15 लाख निकाले

Thu, 28 Jan 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

हाथरस। विकास खंड हाथरस के गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय के एमडीएम और विद्यालय शिक्षा समिति के खातों से धन आहरण पर रोक के बावजूद 1.15 लाख रुपये निकाल लिए गए। बीएसए ने इसे काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस संबंध में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं पूर्व प्रधान को नोटिस भेजकर जबाव मांगा है।

बीएसए देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के खातों पर चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अक्तूबर 2015 में ही रोक लगा दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद तत्कालीन ग्राम प्रधान एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के एमडीएम और विद्यालय शिक्षा समिति के खाते से माह नवंबर, 2015 में भी एक बार 50 हजार एवं एक बार 65,500 रुपये निकाल लिए।

इसकी शिकायत मिलने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जब इसकी जांच कराई तो इन खातों से रोक के बावजूद सरकारी धन की निकासी की पुष्टि हुई हैं। बीएसए ने इस मामले में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं पूर्व प्रधान को नोटिस जारी किया है। बीएसए ने चेतावनी दी कि इस पैसे के बारे में संतोषजनक जबाव नहीं मिला तो शिक्षक एवं पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही सरकारी धन की वसूली की कार्रवाई कराई जाएगी।

-------

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed