फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused of demanding extortion money of 50,000 from a liquor shop salesman

Meerut News: ठेके के सेल्समैन से 50 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप

Sat, 17 Oct 2026 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding extortion money of 50,000 from a liquor shop salesman
सेल्समैन पर हमला कर घायल किया, पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे स्थित दायमपुर चौराहे के पास देसी शराब की दुकान पर शुक्रवार दोपहर पहुंचे 12 से अधिक युवकों पर सेल्समैन से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। रुपये देने से इन्कार पर आरोपियों ने सेल्समैन को जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसके हाथ में लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। आरोपियों ने ठेके के बराबर में कैंटीन के गल्ले से रुपये निकालने का भी प्रयास किया। घटना के बाद दुकान संचालिका ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपियों में कुछ नकाबपोश भी थे।

दायमपुर चौराहे के मोड़ पर देसी शराब की दुकान की संचालिका अनीता ने शुक्रवार को कंकरखेड़ा थाने पर तहरीर दी। बताया कि दोपहर के समय कुछ नकाबपोश युवक अचानक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने सेल्समैन से 50 हजार रुपये की मांग की। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि दुकान चलानी है तो रुपये देने होंगे। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि सेल्समैन ने पैसे देने से इन्कार किया तो नकाबपोश युवकों ने उसके हाथ पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि प्रथम जांच में दोनों पक्षों में ठेके पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। रंगदारी मांगने का मामला नहीं है।-----------
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed