फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLC Elections: Intensive checking drive conducted at Shahkuli intersection

एमएलसी चुनाव: शाहकुली चौराहे पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

Sat, 17 Oct 2026 12:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
MLC Elections: Intensive checking drive conducted at Shahkuli intersection
फतेहपुर सीकरी के शाह कुली पर वाहन चेकिंग करते पुलिसकर्मी व अधिकारी
फतेहपुर सीकरी। आगामी एमएलसी चुनाव और नवरात्रि पर्व के मद्देनजर प्रशासन ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। शुक्रवार को शाहकुली चौराहे पर एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम) ने पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चौराहे से गुजरने वाले वाहनों को रोककर बारीकी से जांच की गई। अभियान में एफएसटी अधिकारी विकास कौशिक और गणेश कुमार के साथ उपनिरीक्षक सोम कुमार व अभिषेक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। टीम ने वाहनों की सघन तलाशी लेकर चुनावी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराना तथा किसी भी अवांछित गतिविधि पर अंकुश लगाना है। चुनाव के दृष्टिगत प्रमुख चौराहों पर निगरानी और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed