{"_id":"6ad276174ed67723f80e8406","slug":"a-teenage-girl-who-arrived-at-the-hospital-complaining-of-stomach-pain-gave-birth-to-a-baby-faridabad-news-c-24-1-fbd1020-104501-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म
विज्ञापन
इंस्टाग्राम दोस्त पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सोहना क्षेत्र में पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नूंह निवासी युवक के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो अधिनियम सहित संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किशोरी के पिता शहर में फल की रेहड़ी लगाते हैं, जबकि मां मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती है। उनकी 15 वर्षीय बेटी एक अगस्त को बिना बताए घर से चली गई थी। परिवार ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। करीब ढाई महीने बाद मंगलवार को किशोरी वापस घर लौट आई। बुधवार को उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा। परिजन उसे सोहना के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच की तो पता चला कि किशोरी गर्भवती है। इसके बाद उसने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर सोहना थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। नाबालिग की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसकी काउंसलिंग कराई गई। इस दौरान किशोरी ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से नूंह के एक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। वह एक अगस्त को घर से निकली थी तो उसी युवक के साथ गई थी। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।